फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tech Tips: ऑफिस निकलने से पहले Traffic Jam कैसे चेक करें? Google Maps की ये ट्रिक आएगी काम

Fri, 07 Aug 2026 12:26 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 07 Aug 2026 12:26 PM IST
सार

अगर आप रोजाना ट्रैफिक जाम में फंसकर ऑफिस पहुंचते हैं, तो Google Maps का एक आसान फीचर आपकी परेशानी कम कर सकता है। घर से निकलने से पहले ही आप रास्ते का ट्रैफिक, देरी का समय और बेहतर रूट जान सकते हैं।

विज्ञापन
how to check traffic before leaving for office google maps trick save time fuel
Google Maps - फोटो : FREEPIK
मानसून आ चुका है और देशभर में झमाझम बारिश हो रही है। इससे गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन अब कई मुख्य सड़कों पर पानी के वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह ऑफिस निकलने वालों को होती है। ट्रैफिक में फंसने से कई बार ऑफिस के जरूरी काम छूट जाते हैं और सुबह-सुबह आपका मूड खराब हो जाता है।


लेकिन क्या हो जब आपको ऑफिस निकलने से पहले ही रास्ते में ट्रैफिक का पता लग जाए? स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो नेविगेशन एप गूगल मैप्स (Google Maps) आपकी इस रोजमर्रा की परेशानी को काफी हद तक कम कर सकता है। इस एप में कई ऐसे छिपे हुए स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप घर से कदम बाहर निकालने से पहले ही अपने रूट का सटीक ट्रैफिक हाल जान सकते हैं। आइए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में जो आपके सफर को आसान बना सकती हैं।
how to check traffic before leaving for office google maps trick save time fuel
Google Maps - फोटो : FREEPIK

1. ऐसे चेक करें रास्ते का ट्रैफिक

ऑफिस निकलने से पहले अपने फोन में Google Maps खोलें और ऊपर दिए गए सर्च बार में अपने ऑफिस का पता डालें। इसके बाद Directions (दिशा-निर्देश) पर टैप करें और अपनी वर्तमान लोकेशन चुनें।

अब स्क्रीन पर आपको एक या उससे ज्यादा रूट दिखाई देंगे। Google Maps हर रूट के साथ अनुमानित समय भी बताता है। अगर किसी रास्ते पर ज्यादा ट्रैफिक होगा तो वहां पहुंचने में लगने वाला समय भी अधिक दिखाई देगा। ऐसे में आप कम समय वाले रूट का चुनाव कर सकते हैं।
how to check traffic before leaving for office google maps trick save time fuel
गूगल मैप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

2. रंगों से समझें ट्रैफिक की स्थिति

Google Maps ट्रैफिक की जानकारी रंगों के जरिए दिखाता है।
  • नीला (Blue): ट्रैफिक सामान्य है और वाहन आसानी से चल रहे हैं।
  • नारंगी (Orange): सड़क पर ट्रैफिक थोड़ा धीमा है।
  • लाल (Red): भारी ट्रैफिक है और वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।
  • गहरा लाल (Dark Red): गंभीर जाम की स्थिति है, जहां लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

इन रंगों को देखकर आप तुरंत समझ सकते हैं कि किस रास्ते से जाना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check traffic before leaving for office google maps trick save time fuel

3. Leave at फीचर भी आएगा काम

अगर आप रोज एक निश्चित समय पर ऑफिस जाते हैं, तो Google Maps का Leave at (कब निकलें) फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। ऑफिस का पता डालने के बाद तीन डॉट मेन्यू पर टैप करें और Set depart or arrive time विकल्प चुनें। यहां अपनी ऑफिस पहुंचने का समय दर्ज करें। इसके बाद Google Maps ट्रैफिक के आधार पर बताएगा कि आपको घर से कितने बजे निकलना चाहिए ताकि आप समय पर पहुंच सकें।
विज्ञापन
how to check traffic before leaving for office google maps trick save time fuel
Google Maps - फोटो : Freepik

4. लाइव ट्रैफिक से बचाएं समय और ईंधन

Google Maps लगातार लाइव ट्रैफिक डेटा अपडेट करता रहता है। यदि रास्ते में कहीं एक्सीडेंट, रोड ब्लॉक या अचानक ट्रैफिक बढ़ जाता है, तो एप आपको वैकल्पिक रूट भी सुझा देता है। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि वाहन का ईंधन भी कम खर्च होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed