फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Waterproof Phone Check: कितना वॉटर-रेसिस्टेंट है आपका स्मार्टफोन? जानें IP रेटिंग चेक करने के सबसे आसान तरीके

Fri, 07 Aug 2026 12:36 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 07 Aug 2026 12:36 PM IST
सार

Mobile Water Protection: अगर आपका स्मार्टफोन बारिश के पानी में भीग जाए, तो क्या वह सुरक्षित रहेगा? दरअसल, कोई भी फोन पूरी तरह वाटॅरप्रूफ नहीं होता, बल्कि वो केवल वॉटर रेसिस्टेंट होते हैं। ऐसे में अपने की मोबाइल की वॉटर रेसिस्टेंस क्षमता जानना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके लिए आपको आईपी रेटिंग चेक करने की जरुरत है। आइए जानते हैं वॉटर रेटिंग चेक करने का आसान तरीका।
 

विज्ञापन
How Check Phone IP Rating: Guide  Test Water Resistance
जानें कितना सुरक्षित है आपका फोन - फोटो : एआई जनरेटेड
Phone IP Rating: बारिश में स्मार्टफोन भीगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में कई लोग यह जानना चाहते हैं कि उनका फोन पानी से कितना सुरक्षित है। हालांकि ज्यादातर स्मार्टफोन पूरी वॉटरप्रूफ नहीं होते हैं। इसकी जानकारी यूजर को आईपी रेटिंग से आसानी से मिल जाती है। अपने मोबाइल में आईपी रेटिंग चेक करने के लिए लेख में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
How Check Phone IP Rating: Guide  Test Water Resistance
ये है सबसे आसान तरीका - फोटो : एआई जनरेटेड
सबसे आसान तरीका क्या है?
  • अगर आप भी अपने फोन की वॉटर-रेसिस्टेंस रेटिंग जानना चाहते हैं, तो सबसे पहले फोन का सटीक मॉडल नंबर पता करें।
  • इसके लिए अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • फिर अबाउट फोन या अबाउट डिवाइस पर टैप करें।
  • वहां मॉडल नंबर और डिवाइस का नाम दिखाई देगा।
  • इसके बाद गूगल पर अपने फोन का मॉडल डालकर आई रेटिंग या फोन मॉडल नाम के साथ वाटर रेसिस्टेंस चेक करें।
  • जैसे मान लीजिए आपके पास सैमसंग का फोन है, तो लिखें सैमसंग गैलेक्सी एस 24 आईपी रेटिंग या आईओएस वाले आईफोन 16 वाटर रेसिस्टेंस।
  • कुछ ही सेकंड में आपको IP67, IP68 या IP69 जैसी रेटिंग की जानकारी मिल जाएगी।
How Check Phone IP Rating: Guide  Test Water Resistance
ऐसे करें चेक - फोटो : एआई जनरेटेड
इन तरीकों से भी चेक कर सकते हैं रेटिंग

1. फोन के बॉक्स या यूजर मैनुअल से

फोन की मूल पैकेजिंग और यूजर मैनुअल में अक्सर आईपी रेटिंग लिखी होती है।

2. कंपनी की वेबसाइट पर
आप सीधे सैमसंग, एपल, गूगल या अन्य कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडल सर्च करके पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।

3. फोन की सेटिंग्स में
कुछ एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में सेटिंग्स में जाकर अबाउट फोन सेक्शन में भी वॉटर-रेसिस्टेंस की जानकारी मिल जाती है।

4. एंड्रॉयड एप की मदद से
वाटर रेसिस्टेंस टेस्टर जैसे एप बैरोमीटर सेंसर की मदद से फोन की सीलिंग चेक कर सकते हैं। हालांकि, ये एप आईपी रेटिंग नहीं बताते।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Check Phone IP Rating: Guide  Test Water Resistance
स्मार्टफोन में आईपी रेटिंग - फोटो : एआई जनरेटेड
IP रेटिंग का मतलब क्या होता है?
  • IP68 (फ्लैगशिप फोन्स में आम):  आईपी 68 का मतलब होता है कि फोन पूरी तरह धूल-रोधीहै और आमतौर पर 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है।
  • IP67: इसका मतलब है कि यह फोन को एक मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
  • IP69: यह रेटिंग फोन को हाई-प्रेशर और गर्म पानी के जेट को भी सहने की क्षमता देती है।
विज्ञापन
How Check Phone IP Rating: Guide  Test Water Resistance
ऐसे सुरक्षित रखें फोन - फोटो : एआई जनरेटेड
फोन को पानी से बचाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
  • बारिश में वॉटरप्रूफ कवर का इस्तेमाल करें।
  • चार्जिंग पोर्ट गीला होने पर फोन चार्ज न करें।
  • फोन भीग जाए तो पहले उसे पूरी तरह सूखने दें।
  • सिर्फ आईपी रेटिंग देखकर पानी में टेस्ट करने की गलती न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed