{"_id":"6a7345186d94da199c0428f6","slug":"android-phone-reminder-kaise-set-kare-google-gemini-calendar-tasks-guide-details-2026-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tech Tips: बार-बार भूल जाते हैं जरूरी काम? एंड्रॉयड फोन में ऐसे सेट करें रिमाइंडर, जानिए आसान तरीके","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Tech Tips: बार-बार भूल जाते हैं जरूरी काम? एंड्रॉयड फोन में ऐसे सेट करें रिमाइंडर, जानिए आसान तरीके
Wed, 05 Aug 2026 07:43 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:43 PM IST
सार
How To Set Reminder In Smartphone: जरूरी मीटिंग, दवाई का समय या बिजली का बिल बार-बार भूल जाते हैं? Android फोन में मौजूद Google Gemini, Calendar और Tasks जैसे टूल्स कुछ ही सेकंड में रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। जानिए कौन-सा तरीका आपके लिए सबसे आसान और सबसे ज्यादा यूजफुल है।
विज्ञापन
एंड्रॉयड फोन में ऐसे सेट करें रिमाइंडर
- फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर जरूरी काम याद रखना आसान नहीं होता। कभी ऑफिस की मीटिंग, कभी किसी का जन्मदिन, तो कभी बिजली का बिल भरने की आखिरी तारीख, छोटी-सी भूल भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में आपका Android स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग का जरिया नहीं, बल्कि एक पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट भी बन सकता है।
Google ने Android यूजर्स के लिए Google Gemini, Google Calendar और Google Tasks जैसे कई ऐसे टूल दिए हैं, जिनकी मदद से आप कुछ ही सेकंड में किसी भी काम के लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। तय समय आने पर फोन आपको नोटिफिकेशन भेजकर अलर्ट भी करता है। आइए जानते हैं रिमाइंडर सेट करने के सबसे आसान तरीके।
विज्ञापन
Google ने Android यूजर्स के लिए Google Gemini, Google Calendar और Google Tasks जैसे कई ऐसे टूल दिए हैं, जिनकी मदद से आप कुछ ही सेकंड में किसी भी काम के लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। तय समय आने पर फोन आपको नोटिफिकेशन भेजकर अलर्ट भी करता है। आइए जानते हैं रिमाइंडर सेट करने के सबसे आसान तरीके।
विज्ञापन
जेमिनी
- फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
Google Gemini से सेकंडों में सेट करें रिमाइंडर
- अगर आपके फोन में Google Gemini उपलब्ध है, तो रिमाइंडर सेट करना बेहद आसान हो जाता है। इसके लिए किसी एप को अलग से खोलने की जरूरत नहीं होती। बस "Hey Google" बोलें या स्क्रीन के नीचे बाएं या दाएं कोने से स्वाइप करके Gemini को एक्टिव करें। इसके बाद "Set a reminder" या "Remind me to…" बोलें और साथ में काम और समय बता दें।
- Gemini आपकी कमांड को समझकर रिमाइंडर Google Tasks में सेव कर देता है और इसका नोटिफिकेशन भी देता भी है। अगर आप बोल नहीं सकते, तो Gemini में यही जानकारी टाइप करके भी रिमाइंडर बनाया जा सकता है।
गूगल कैलेंडर में भी सेट कर सकते हैं रिमाइंडर
- फोटो : एआई जनरेटेड
Google Calendar में ऐसे जोड़ें रिमाइंडर
- अगर आप अपना पूरा दिन एक ही जगह प्लान करना पसंद करते हैं, तो Google Calendar बेहतर विकल्प है।
- इसके लिए Google Calendar एप खोलें और नीचे दिए गए '+' आइकन पर टैप करें। अब Task चुनें, काम का नाम लिखें, तारीख और समय तय करें और Save पर टैप कर दें।
- इसके बाद तय समय पर नोटिफिकेशन मिलेगा। चूंकि Google Calendar और Google Tasks एक-दूसरे से सिंक रहते हैं, इसलिए एक जगह बनाया गया टास्क दूसरी जगह भी दिखाई देता है। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो ऑफिस, ट्रैवल और पर्सनल शेड्यूल को एक साथ मैनेज करते हैं।
Google Task Widget में सेट करे रिमाइंडर
- फोटो : Adobe stock
Google Task Widget में सेट करे रिमाइंडर
- अगर आप चाहते हैं कि जरूरी टास्क हमेशा नजर आएं, तो Google Tasks Widget का इस्तेमाल करें। सबसे पहले Google Play Store से Google Tasks एप इंस्टॉल करें। इसके बाद होम स्क्रीन पर खाली जगह को कुछ सेकंड दबाकर रखें और Widgets विकल्प चुनें।
- अब Google Tasks Widget जोड़ें, अपना Google अकाउंट चुनें और '+' आइकन पर टैप करके नया टास्क बनाएं। यहां टास्क का नाम, तारीख और समय दर्ज करें। चाहें तो अतिरिक्त नोट्स या स्टार मार्क भी जोड़ सकते हैं। सेव करते ही आपका रिमाइंडर होम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
जरूरत वाले Reminder को रिपीट में कर सकते हैं सेट
- फोटो : AI