{"_id":"6a7388142c841bb8590ac596","slug":"smartphone-tips-ignoring-these-small-phone-problems-cost-you-later-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Smartphone Repair Tips: फोन की इन छोटी दिक्कतों को किया नजरअंदाज, तो बाद में चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Smartphone Repair Tips: फोन की इन छोटी दिक्कतों को किया नजरअंदाज, तो बाद में चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत
Thu, 06 Aug 2026 06:30 AM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:30 AM IST
सार
Smartphone Repair Tips: स्क्रीन क्रैक, ढीला चार्जिंग पोर्ट या खराब बैटरी जैसी कुछ छोटी-छोटी समस्याएं आगे चलकर बड़ा खर्च बन सकती हैं। तो क्या आप भी अपने फोन की इन वॉर्निंग्स को नजरअंदाज कर रहे हैं? आइए जानते हैं इनसे आपके मोबाइल पर क्या असर पड़ सकता है और इससे बचने के आसान तरीके।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Phone Repair Tips: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग डिवाइस नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। जरूरी दस्तावेजों से लेकर बैंकिंग और निजी जानकारी तक सब कुछ फोन में मौजूद रहता है। ऐसे में अगर फोन में कोई छोटी समस्या आती है, तो लोग अक्सर उसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही छोटी दिक्कतें बाद में बड़े नुकसान और भारी रिपेयर बिल की वजह बन सकती हैं। आइए जानते हैं उन समस्याओं के बारे में जिन्हें कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।
1. स्क्रीन क्रैक होने को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
2. ढीला चार्जिंग पोर्ट बन सकता है बड़ी परेशानी
3. बैटरी के ये संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें
4. बार-बार ओवरहीट होना खतरे की घंटी
5. बैक ग्लास टूटने से सिर्फ लुक नहीं होता खराब
ऐसे बचाएं अपने फोन को बड़े नुकसान से
विज्ञापन
1. स्क्रीन क्रैक होने को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
- फोन गिरने के बाद कई बार स्क्रीन टूट जाती है, लेकिन टच और डिस्प्ले सही काम करते रहते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग इसे ठीक नहीं करवाते।
- हालांकि, क्रैक्ड स्क्रीन के जरिए धूल और नमी फोन के अंदर पहुंच सकती है, जिससे डिस्प्ले पैनल खराब हो सकता है। इतना ही नहीं, फ्रंट कैमरा और टच फंक्शनलिटी पर भी इसका असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
2. ढीला चार्जिंग पोर्ट बन सकता है बड़ी परेशानी
- अगर आपका फोन सिर्फ एक खास एंगल पर चार्ज होता है या चार्जिंग धीमी हो गई है, तो यह चार्जिंग पोर्ट के खराब होने का संकेत हो सकता है।
- अगर समय रहते इस समस्या को दूर नहीं किया यानी इसे सही नहीं कराया तो, चार्जिंग कनेक्टर, मदरबोर्ड सर्किट और पावर मैनेजमेंट आईसी तक खराब हो सकते हैं। इसके अलावा पोर्ट में धूल और गंदगी भी जमा होने लगती है।
विज्ञापन
3. बैटरी के ये संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें
- कुछ साल इस्तेमाल करने के बाद बैटरी की क्षमता कम होने लगती है। अगर फोन तेजी से डिस्चार्ज हो रहा है, ओवरहीट हो रहा है या अचानक बंद हो जाता है, तो बैटरी बदलने की जरूरत हो सकती है।
- खराब बैटरी के साथ लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने से चार्जिंग सर्किट, डिस्प्ले और इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है।
4. बार-बार ओवरहीट होना खतरे की घंटी
- अगर आपका फोन थोड़ी देर इस्तेमाल करने के बाद ही गर्म होने लगता है, तो इसे सामान्य मानने की गलती न करें।
- खराब बैटरी, कम गुणवत्ता वाले चार्जर या मदरबोर्ड में खराबी इसकी वजह हो सकती है। लगातार ओवरहीटिंग से प्रोसेसर, डिस्प्ले और चार्जिंग सिस्टम प्रभावित हो सकते हैं।
5. बैक ग्लास टूटने से सिर्फ लुक नहीं होता खराब
- फोन का बैक ग्लास टूटने पर कई लोग इसे सिर्फ कॉस्मेटिक डैमेज समझते हैं, लेकिन इससे वायरलेस चार्जिंग, वाटर रेजिस्टेंस और फोन की मजबूती पर असर पड़ सकता है।
- अगर समय रहते इसे ठीक नहीं कराया गया, तो पानी और धूल अंदर जाकर इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
ऐसे बचाएं अपने फोन को बड़े नुकसान से
- अच्छी क्वालिटी का कवर और स्क्रीन प्रोटेक्टर इस्तेमाल करें।
- सिर्फ भरोसेमंद चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें।
- चार्जिंग पोर्ट को नियमित रूप से साफ करें।
- बैटरी से जुड़े संकेतों को नजरअंदाज न करें।
- फोन को समय-समय पर रीस्टार्ट करें।
- किसी भी नुकसान की स्थिति में तुरंत रिपेयर करवाएं।