iQOO Z11 Launch: नए डिजाइन और शानदार प्रोसेसर के साथ आ रहा iQOO Z11; टीजर जारी, जानें भारत में कब देगा दस्तक
iQOO Z11 India launch: आईक्यू ने अपने नए स्मार्टफोन आईक्यू जेड11 के लॉन्चिंग की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। बाजार में अलग डिजाइन, पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल और 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। आइए जानते हैं इसके संभावित फीचर्स, डिजाइन और भारत में लॉन्च टाइमलाइन के बारे में विस्तार से।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कब लॉन्च होगा यह नया फोन?
iQOO India के सीईओ निपुन मार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक टीजर शेयर किया, जिसमें Guess the Launch Date लिखा था। टीजर में काउंटडाउन 27 अगस्त के आसपास रुकता हुआ नजर आ रहा था, जिससे संकेत मिले कि फोन महीने के अंत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, सीईओ ने एक अन्य पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि यह स्मार्टफोन 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।
The companion behind every campus ambition!
— Nipun Marya (@nipunmarya) August 5, 2026
Launching on 20th August. #iQOOZ11 #FasterSmarterwithAI pic.twitter.com/Efap8jQY8C
भारत में मिलेगा अलग डिजाइन
iQOO Z11 का भारतीय वर्जन चीन में लॉन्च हुए मॉडल से अलग होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस नए फोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले, कर्व्ड रियर पैनल, हॉरिजॉन्टल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल, डुअल रियर कैमरा सेटअप, राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन व ऊपर की तरफ स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन मिलने की उम्मीद है। साथ ही फोन को ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा, हालांकि कंपनी ने अभी इनके आधिकारिक नाम नहीं बताए हैं।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Z11 भारत में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेनिसिटी 7500 Turbo प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें यह चिपसेट मिलेगा। वहीं, चीन में लॉन्च हुए वर्जन में मीडियाटेक डायमेनिसिटी 8500 प्रोसेसर दिया गया है।
संभावित स्पेसिफिकेशंस क्या हैं?
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईक्यू जेड 11 में 6.83-इंच डिस्प्ले,मीडियाटेक डायमेनिसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर, 32MP फ्रंट कैमरा, 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा, 8GB रैम, 256GB स्टोरेज, 9020mAh बैटरी, एंड्रॉयड 16 और 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि रियल फीचर्स तो लॉन्चिंग के बाद ही पता चल सकेगी।
चीन वाले मॉडल से कितना अलग होगा भारतीय वर्जन?
भारतीय मॉडल में कर्व्ड डिस्प्ले और कर्व्ड बैक पैनल दिया जाएगा, जबकि चीन में लॉन्च हुए वर्जन में फ्लैट डिजाइन मिलता है। इसके अलावा, कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन भी पूरी तरह अलग होगा। ऐसे में कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए फोन को नए लुक और नए हार्डवेयर के साथ पेश करने जा रही है।
क्या होगा खास?
अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो यह फोन अपने सेगमेंट में परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में मजबूत विकल्प बन सकता है। हालांकि लॉन्च के करीब आते ही इसकी कीमत और बाकी फीचर्स से भी पर्दा उठ सकता है।