फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Microsoft Limits Token Usage Employees Control Soaring Costs

Microsoft ने कर्मचारियों के AI इस्तेमाल पर लगाई सीमा, तय की टोकन लिमिट; जानिए कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला

Thu, 06 Aug 2026 10:56 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 06 Aug 2026 10:56 AM IST
सार

AI Token Limit: हाल तक कंपनियां एआई का जमकर इस्तेमाल कर रही थी, लेकिन अब इसकी बढ़ती लागत की वजह से माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ही कर्मचारियों के एआई उपयोग पर पाबंदी लगा दी है। आखिर एआई में अरबों डॉलर निवेश करने वाली दिग्गज टेक कंपनी को अपने ही कर्मचारियों के हाथ क्यों खींचने पड़ रहे हैं? आइए जानते हैं इस लेख में विस्तार से...
 

विज्ञापन
Microsoft Limits Token Usage Employees Control Soaring Costs
अब लिमिट में एआई का इस्तेमाल कर सकेंगे माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Microsoft AI Policy: अब तक कंपनियां और संगठन ज्यादा से ज्यादा एआई टूल्स का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसे टेक इंडस्ट्री में टोकनमैक्सिंग का नाम दिया गया है। हालांकि एआई मॉडल को चलाने और इंफरेंस की बढ़ती लागत ने कंपनियों को अपना बजट संभालने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

इसी में टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट का भी एक बड़ा फैसला सामने आया है। जो इंडस्ट्री में आने वाले बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहा है। कंपनी ने अपने ही कर्मचारियों के एआई इस्तेमाल को सीमित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
  • माइक्रोसॉफ्ट के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट जे पारीख ने हाल ही में कंपनी के कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा, जिसमें उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हम अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए GitHub Copilot का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं, हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि हम टोकन का कितना उपभोग कर रहे हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अब से माइक्रोसॉफ्ट के हर एक डिपार्टमेंट को टोकन का एक निश्चित पूल (Fixed Pool) आवंटित किया जाएगा। इसके बाद उनके जरूरत के हिसाब से इसे बढ़ाया और घटाया जाएगा, लेकिन अब कोई भी बेधड़क या असीमित इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

फैसले से कर्मचारियों में बढ़ी चिंता और सवाल
ईमेल के बाद कंपनी के एक अनाम कर्मचारी ने एक मीडिया रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह बात बहुत कुछ बयां करती है कि जिस कंपनी ने AI में इतना भारी निवेश किया है और इतने AI इंफरेंस को सब्सिडी दी है, वह अब अपने ही कर्मचारियों को खर्च कम करने और AI का उपयोग सीमित करने की सलाह दे रही है।


क्यों लिया गया यह फैसला?
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि माइक्रोसाॅफ्ट जैसी कंपनी का यह फैसला साबित करता है कि एआई टूल्स का अधिक इस्तेमाल यानी टोकनमैक्सिंग अब कंपनियों के जेब पर भी भारी पड़ रहा है। भले ही माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां बाजार में AI टूल्स बेच रही हों, लेकिन अंदरूनी स्तर पर बढ़ती लागत को नियंत्रित करना अब उनकी प्राथमिकता बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed