{"_id":"6a736f2a5f84d1086d01547b","slug":"airtel-39-rupees-data-recharge-plan-daily-3gb-data-for-3-days-validity-benefits-details-2026-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Airtel का सबसे सस्ता रिचार्ज: 3 दिन तक रोज मिलेगा 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट, जबरदस्त डेटा पैक है ये!","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Airtel का सबसे सस्ता रिचार्ज: 3 दिन तक रोज मिलेगा 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट, जबरदस्त डेटा पैक है ये!
Thu, 06 Aug 2026 06:31 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:31 AM IST
सार
Airtelकम कीमत में ज्यादा डेटा चाहिए तो Airtel का ₹39 वाला प्लान आपके काम आ सकता है। इसमें सिर्फ तीन दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। हालांकि, रिचार्ज कराने से पहले इसकी कुछ जरूरी सीमाएं जान लेना भी जरूरी है।
विज्ञापन
एयरटेल का जबरदस्त डेटा प्लान
- फोटो : एयरटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयरटेल अपने कस्टमर्स कई रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। लेकिन आज हम आपको इसके ऐसे डेटा प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको 40 रुपये से भी कम में कुल 9 GB डेटा का फायदा मिलता है। अगर आपको कुछ दिनों के लिए ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत है, तो Airtel का ये डेटा पैक एक किफायती विकल्प हो सकता है। यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सबसे सस्ते डेटा रिचार्ज प्लान्स में शामिल है। इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जिन्हें कम खर्च में अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा चाहिए।
इस रिचार्ज प्लान के साथ कंपनी किसी तरह का OTT सब्सक्रिप्शन, एप मेंबरशिप या अन्य अतिरिक्त लाभ नहीं देती। इसका फोकस सिर्फ अतिरिक्त इंटरनेट डेटा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
₹39 में मिलेगा कुल 9GB डेटा
- Airtel के इस डेटा वाउचर की कीमत ₹39 है। इसमें यूजर्स को रोज 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। चूंकि इस प्लान की वैलिडिटी 3 दिन की है, इसलिए पूरे पैक में कुल 9GB इंटरनेट डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है।
- यह प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिन्हें कुछ दिनों तक वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन मीटिंग, वर्क फ्रॉम होम, सोशल मीडिया या बड़े फाइल डाउनलोड के लिए अतिरिक्त डेटा की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलिंग और SMS नहीं मिलेंगे
- अगर आप इस प्लान को नियमित मोबाइल रिचार्ज समझ रहे हैं, तो ऐसा नहीं है। Airtel के ₹39 वाले इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा नहीं दी जाती।
- इसके अलावा, इसमें SMS बेनिफिट भी शामिल नहीं है। यानी इस रिचार्ज के जरिए न तो आप मुफ्त कॉल कर पाएंगे और न ही SMS भेज सकेंगे। यह पूरी तरह डेटा-ओनली प्लान है।
किन यूजर्स के लिए है यह प्लान?
- Airtel का ₹39 डेटा पैक उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प है:
- जिन्हें कुछ दिनों के लिए अतिरिक्त इंटरनेट चाहिए।
- जो वर्क फ्रॉम होम या ऑनलाइन क्लास के दौरान ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं।
- जिनका मौजूदा डेटा पैक खत्म हो गया है और उन्हें तुरंत अतिरिक्त डेटा की जरूरत है।
- जो कम कीमत में शॉर्ट-टर्म डेटा वाउचर चाहते हैं।
- कोई OTT या अतिरिक्त बेनिफिट नहीं
इस रिचार्ज प्लान के साथ कंपनी किसी तरह का OTT सब्सक्रिप्शन, एप मेंबरशिप या अन्य अतिरिक्त लाभ नहीं देती। इसका फोकस सिर्फ अतिरिक्त इंटरनेट डेटा उपलब्ध कराना है।