{"_id":"6a7581a1d35b77458706854e","slug":"how-to-check-traffic-before-leaving-for-office-google-maps-trick-save-time-fuel-2026-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tech Tips: ऑफिस निकलने से पहले Traffic Jam कैसे चेक करें? Google Maps की ये ट्रिक आएगी काम","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Tech Tips: ऑफिस निकलने से पहले Traffic Jam कैसे चेक करें? Google Maps की ये ट्रिक आएगी काम
Fri, 07 Aug 2026 12:26 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:26 PM IST
सार
अगर आप रोजाना ट्रैफिक जाम में फंसकर ऑफिस पहुंचते हैं, तो Google Maps का एक आसान फीचर आपकी परेशानी कम कर सकता है। घर से निकलने से पहले ही आप रास्ते का ट्रैफिक, देरी का समय और बेहतर रूट जान सकते हैं।
विज्ञापन
Google Maps
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून आ चुका है और देशभर में झमाझम बारिश हो रही है। इससे गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन अब कई मुख्य सड़कों पर पानी के वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह ऑफिस निकलने वालों को होती है। ट्रैफिक में फंसने से कई बार ऑफिस के जरूरी काम छूट जाते हैं और सुबह-सुबह आपका मूड खराब हो जाता है।
Google Maps
- फोटो : FREEPIK
1. ऐसे चेक करें रास्ते का ट्रैफिक
ऑफिस निकलने से पहले अपने फोन में Google Maps खोलें और ऊपर दिए गए सर्च बार में अपने ऑफिस का पता डालें। इसके बाद Directions (दिशा-निर्देश) पर टैप करें और अपनी वर्तमान लोकेशन चुनें।अब स्क्रीन पर आपको एक या उससे ज्यादा रूट दिखाई देंगे। Google Maps हर रूट के साथ अनुमानित समय भी बताता है। अगर किसी रास्ते पर ज्यादा ट्रैफिक होगा तो वहां पहुंचने में लगने वाला समय भी अधिक दिखाई देगा। ऐसे में आप कम समय वाले रूट का चुनाव कर सकते हैं।
गूगल मैप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
2. रंगों से समझें ट्रैफिक की स्थिति
Google Maps ट्रैफिक की जानकारी रंगों के जरिए दिखाता है।- नीला (Blue): ट्रैफिक सामान्य है और वाहन आसानी से चल रहे हैं।
- नारंगी (Orange): सड़क पर ट्रैफिक थोड़ा धीमा है।
- लाल (Red): भारी ट्रैफिक है और वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।
- गहरा लाल (Dark Red): गंभीर जाम की स्थिति है, जहां लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
इन रंगों को देखकर आप तुरंत समझ सकते हैं कि किस रास्ते से जाना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3. Leave at फीचर भी आएगा काम
अगर आप रोज एक निश्चित समय पर ऑफिस जाते हैं, तो Google Maps का Leave at (कब निकलें) फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। ऑफिस का पता डालने के बाद तीन डॉट मेन्यू पर टैप करें और Set depart or arrive time विकल्प चुनें। यहां अपनी ऑफिस पहुंचने का समय दर्ज करें। इसके बाद Google Maps ट्रैफिक के आधार पर बताएगा कि आपको घर से कितने बजे निकलना चाहिए ताकि आप समय पर पहुंच सकें।
विज्ञापन
Google Maps
- फोटो : Freepik