{"_id":"6a755fd2d35b7745870684fa","slug":"why-usb-c-port-does-not-charge-every-laptop-usb-power-delivery-thunderbolt-explained-2026-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tech Tips: लैपटॉप में USB-C पोर्ट है, फिर भी नहीं हो रहा चार्ज? 90% लोग नहीं जानते क्यों होता है ऐसा","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Tech Tips: लैपटॉप में USB-C पोर्ट है, फिर भी नहीं हो रहा चार्ज? 90% लोग नहीं जानते क्यों होता है ऐसा
Fri, 07 Aug 2026 10:02 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:02 AM IST
सार
अगर आपके लैपटॉप में USB-C पोर्ट होने के बावजूद चार्जिंग नहीं होती, तो हो सकता है कि इसकी वजह चार्जर न हो। आजकल के लैपटॉप में USB-C पोर्ट आ रहे हैं, लेकिन सभी चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करते। जानिए USB-C पोर्ट मिलने के बाद भी लैपटॉप चार्ज क्यों नहीं होता।
विज्ञापन
USB-C पोर्ट
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
USB-C पोर्ट ने स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप की दुनिया में चार्जिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। अब एक ही तरह का पोर्ट कई डिवाइसों में देखने को मिलता है। यही वजह है कि अधिकतर लोग मान लेते हैं कि अगर लैपटॉप में USB-C पोर्ट है, तो वह किसी भी USB-C चार्जर से आसानी से चार्ज हो जाएगा।
पॉवर डिलीवरी के लिए पोर्ट का कॉम्पिटेबल होना जरूरी
- फोटो : एआई जनरेटेड
सभी USB-C पोर्ट एक जैसे नहीं होते
- USB-C कनेक्टर को आप तकनीकी दुनिया का 'स्विस आर्मी नाइफ' (मल्टी-टूल) मान सकते हैं। एक ही पोर्ट से डेटा ट्रांसफर हो सकता है, वीडियो आउटपुट दिया जा सकता है, ऑडियो सुना जा सकता है और डिवाइस को चार्ज भी किया जा सकता है।
- लेकिन पेंच यहीं पर है! यह जरूरी नहीं कि आपके लैपटॉप का पोर्ट इन सभी सुविधाओं को सपोर्ट करता हो। कई बजट और मिड-रेंज लैपटॉप में कंपनियां एक USB-C पोर्ट सिर्फ डेटा (फाइल्स या फोटो) ट्रांसफर करने के लिए देती हैं। वहीं, कुछ अन्य लैपटॉप में एक पोर्ट केवल डिस्प्ले कनेक्ट करने के काम आता है। इसलिए, सिर्फ पोर्ट की शक्ल देखकर यह तय कर लेना कि इससे चार्जिंग भी हो जाएगी, एक बहुत बड़ी भूल है।
USB-C का पॉवर डिलीवरी कॉम्पिटेबल होना जरूरी
अगर किसी USB-C पोर्ट से लैपटॉप को चार्ज होना है, तो उस पोर्ट के अंदर USB पॉवर डिलीवरी (PD) नाम की तकनीक का होना जरूरी है। यही वो तकनीक है जिससे USB-C पोर्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने लायक बनता है और तय करता है कि लैपटॉप को सुरक्षित तरीके से कितनी बिजली भेजी जानी चाहिए।
Type-C थंडरबोल्ट पोर्ट
- फोटो : एआई जनरेटेड
Thunderbolt और USB-C में कन्फ्यूज न हों
- कई यूजर Thunderbolt और USB-C को एक ही तकनीक समझ लेते हैं, जबकि दोनों में काफी अंतर है। Thunderbolt भी USB-C कनेक्टर का इस्तेमाल करता है, लेकिन इसमें सामान्य USB-C की तुलना में कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं।
- Thunderbolt 4 और Thunderbolt 5 पोर्ट तेज डेटा ट्रांसफर स्पीड, हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले सपोर्ट और बेहतर चार्जिंग क्षमता प्रदान करते हैं। इसलिए हर Thunderbolt पोर्ट USB-C जरूर होता है, लेकिन हर USB-C पोर्ट Thunderbolt नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Type-C पोर्ट से चार्जिंग
- फोटो : एआई जनरेटेड
कैसे पता करें कि आपका USB-C पोर्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है या नहीं?
- अगर आपको अपने लैपटॉप के USB-C पोर्ट की क्षमता नहीं पता है, तो सबसे आसान तरीका है उसकी ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन देखना। कुछ निर्माता USB-C पोर्ट के पास पावर, बैटरी या Thunderbolt का लोगो देते हैं, जिससे पहचान आसान हो जाती है। हालांकि सभी कंपनियां ऐसा नहीं करतीं।
- कुछ लैपटॉप में केवल एक USB-C पोर्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि बाकी पोर्ट सिर्फ डेटा ट्रांसफर के लिए होते हैं। ऐसे में अगर आपको जानना है कि आपके लैपटॉप का USB-C पोर्ट चार्जिंग सपोर्ट करना है या नहीं, तो आपको कंपनी की वेबसाइट या यूजर मैनुअल जरूर देख लेना चाहिए।