फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WiFi Tips: बार-बार कनेक्शन बदलने पर भी स्लो है Wi-Fi? राउटर की यह गलती हो सकती है बड़ी वजह, ऐसे बढ़ाएं स्पीड

Sat, 08 Aug 2026 04:06 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 08 Aug 2026 04:06 PM IST
सार

Wi-Fi Router Placement: क्या बार-बार इंटरनेट कनेक्शन बदलने के बाद भी आपको वाई-फाई से सही स्पीड नहीं मिल पा रही है? तो हो सकता है समस्या इंटरनेट कनेक्शन की नहीं, बल्कि राउटर रखने की जगह हो। क्या आप जानते हैं कि घर में राउटर कहां रखने से इंटरनेट की स्पीड और सिग्नल 30 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। आइए जानते हैं राउटर प्लेसमेंट से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स।
 

विज्ञापन
Stop Keeping Wi-Fi Router Near TV: Simple Placement Hack Increase Internet Speed
वाई-फाई टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड
WiFi Router Tips: अगर आपके घर में वाई-फाई कनेक्शन की स्पीड बार-बार स्लो हो रही है या डिवाइस बार-बार नेटवर्क से डिस्कनेक्ट हो रहे हैं, तो जरूरी नहीं कि समस्या इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर की हो, बल्कि कई बार इसकी असली वजह राउटर की गलत प्लेसमेंट (सही जगह न होना) होती है।

ज्यादातर लोग अपने वाई-फाई राउटर को टीवी टेबल या टीवी के ठीक बगल में रख देते हैं। यही गलती आपके घर के इंटरनेट सिग्नल को कमजोर कर देती है।
Stop Keeping Wi-Fi Router Near TV: Simple Placement Hack Increase Internet Speed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
Internet Speed: टीवी के नजदीक क्यों नहीं रखना चाहिए वाई-फाई राउटर?
टीवी और उसके आसपास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक्स से निकलने वाले सिग्नल वाई-फाई की रेंज को दबाते हैं:
  • इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंटरफेरेंस: टीवी के अलावा उसके पास मौजूद सेट-टॉप बॉक्स, साउंडबार और गेमिंग कंसोल जैसे डिवाइस इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें छोड़ते रहते हैं, जो वाई-फाई के सिग्नल में रुकावट डालती हैं।
  • सिग्नल एब्जॉर्प्शन: स्मार्ट टीवी के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, मेटल बॉडी और सर्किट वाई-फाई सिग्नल को सोख लेते हैं या रिफ्लेक्ट कर देते हैं।
  • ब्लूटूथ डिस्टर्बेंस: अगर टीवी के साथ ब्लूटूथ का इस्तेमाल हो रहा हो, तो भी वाई-फाई सिग्नल में डिस्टर्बेंस यानी रुकावट आती है।
  • दूर मौजूद डिवाइस पर असर: इससे जो डिवाइस जैसे फोन या लैपटॉप राउटर से दूर दूसरे कमरों में होते हैं, उन्हें सही स्पीड नहीं मिलती या वे बार-बार डिस्कनेक्ट होते रहते हैं।
Stop Keeping Wi-Fi Router Near TV: Simple Placement Hack Increase Internet Speed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
WiFi Range Extender: राउटर की जगह तय करते समय ध्यान रखें ये बातें
  • ऊंचाई और सेंटर लोकेशन: राउटर को हमेशा किसी ऊंची जगह पर रखें और कोशिश करें कि वह जगह घर के बीचों-बीच हो। ऐसा इसलिए क्योंकि वाई-फाई के सिग्नल नीचे और बाहर की तरफ फैलते हैं।
  • 20-30% दूरी का नियम: रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर राउटर को टीवी से 20 से 30 प्रतिशत दूर रखा जाए, तो आसपास के कमरों में सिग्नल की मजबूती 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।
  • इन चीजों से दूर रखें: राउटर को किसी बंद कोने में, टीवी, माइक्रोवेव, शीशे, कॉर्डलेस फोन या फिश एक्वेरियम के पास रखने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Stop Keeping Wi-Fi Router Near TV: Simple Placement Hack Increase Internet Speed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
WiFi Speed Increase: घर पर Wi-Fi की स्पीड और स्टेबिलिटी कैसे बढ़ाएं?
अगर आप अक्सर वाई-फाई की स्पीड से परेशान रहते हैं, तो उसके लिए इन आसान से स्टेप्स को अपनाने की कोशिश करें। 
  • सही फ्रीक्वेंसी बैंड चुनें: अगर आपका राउटर डुअल-बैंड (2.4GHz और 5GHz) सपोर्ट करता है, तो ज्यादा स्पीड के लिए राउटर के पास मौजूद डिवाइस को 5GHz से कनेक्ट करें और जो डिवाइस दूर हैं उन्हें ज्यादा रेंज के लिए 2.4GHz बैंड से कनेक्ट करें।
  • नियमित रीस्टार्ट: नेटवर्क स्टेबिलिटी बनाए रखने के लिए समय-समय पर राउटर को रीस्टार्ट जरूर करते रहें।
  • मेश वाई-फाई या रेंज एक्सटेंडर: अगर आपका घर बड़ा है और सिग्नल सभी कमरों तक नहीं पहुंच रहे हैं, तो मेश वाई-फाई या वाई-फाई रेंज एक्सटेंडर का इस्तेमाल करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed