{"_id":"6a76ecbf22308f6b920b5140","slug":"youtube-music-sound-boost-change-one-setting-better-audio-quality-know-trick-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"YouTube Music: यूट्यूब म्यूजिक की आवाज अब लगेगी और दमदार, आज ही बदलें ये सेटिंग; सुनें हाई क्वालिटी में गाने","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
YouTube Music: यूट्यूब म्यूजिक की आवाज अब लगेगी और दमदार, आज ही बदलें ये सेटिंग; सुनें हाई क्वालिटी में गाने
Sat, 08 Aug 2026 02:17 PM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:17 PM IST
सार
YouTube Music Audio Quality: कई लोग लंबा सफर तय करते समय Google की YouTube Music म्यूजिक सुनकर रास्ता काटना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोगों की शिकायत होती है कि गानों की ऑडियो क्वालिटी अच्छी नहीं है। अगर आपको भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो बस एक सेटिंग बदलकर आप गानों की क्वालिटी बेहतर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
विज्ञापन
बढ़ाएं अपने गानें की क्वालिटी
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
YouTube Music High Quality: ऑफिस जाना हो या काम से कहीं बाहर, अक्सर लोग म्यूजिक सुनते हुए जाना पसंद करते हैं। हालांकि कुछ लोग गाने की हाई क्वालिटी को लेकर शिकायत भी करते हैं, तो इसकी एक बड़ी वजह एप की डिफॉल्ट ऑडियो स्ट्रीमिंग सेटिंग हो सकती है।
आमतौर पर स्ट्रीमिंग नॉर्मल मोड पर सेट रहती है। अगर आप बेहतर ऑडियो क्वालिटी में गाने सुनना चाहते हैं तो सेटिंग को मैन्युअली High या Always High पर बदल सकते हैं।
हाई या ऑल्वेज हाई पर क्यों मिलेगी बेहतर क्वालिटी?
यूट्यूब म्यूजिक पर ऑडियो क्वालिटी कैसे बढ़ाएं?
अगर आप यूट्यूब म्यूजिक पर हाई क्वालिटी में गाने स्ट्रीम करना चाहते हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
डाउनलोड किए गानों की क्वालिटी भी बढ़ा सकते हैं
High Quality में ज्यादा डेटा खर्च होगा
Equalizer से भी बदल सकते हैं साउंड
इसके अलावा यूट्यूब म्यूजिक में मौजूद एक्वालाइजर सेटिंग का इस्तेमाल करके भी साउंड आउटपुट को अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है। इससे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से ऑडियो का अनुभव कस्टमाइज कर सकते हैं।
विज्ञापन
आमतौर पर स्ट्रीमिंग नॉर्मल मोड पर सेट रहती है। अगर आप बेहतर ऑडियो क्वालिटी में गाने सुनना चाहते हैं तो सेटिंग को मैन्युअली High या Always High पर बदल सकते हैं।
विज्ञापन
हाई या ऑल्वेज हाई पर क्यों मिलेगी बेहतर क्वालिटी?
- यूट्यूब म्यूजिक में नॉर्मल स्ट्रीमिंग मोड पर गाने 128 kbps तक की बिटरेट में स्ट्रीम होते हैं। वहीं, बेहतर क्वालिटी के लिए ऑडियो को 256 kbps तक की बिटरेट में स्ट्रीम किया जा सकता है।
- यूट्यूब म्यूजिक में यह क्वालिटी High या Always High सेटिंग पर मिलती है। यानी अगर आपको बेहतर ऑडियो क्वालिटी में गाने सुनने हैं तो इन दोनों में से किसी एक विकल्प को चुन सकते हैं।
- ध्यान देने वाली बात यह है कि स्ट्रीमिंग और डाउनलोड की ऑडियो क्वालिटी अलग-अलग सेट करनी होती है।
विज्ञापन
यूट्यूब म्यूजिक पर ऑडियो क्वालिटी कैसे बढ़ाएं?
अगर आप यूट्यूब म्यूजिक पर हाई क्वालिटी में गाने स्ट्रीम करना चाहते हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले यूट्यूब म्यूजिक एप खोलें।
- अब अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
- इसके बाद सेटिंग्स में जाएं।
- एंड्रॉयड एप में डाटा सेविंग विकल्प पर जाएं।
- iOS एप में प्लेबैक एंड रिस्ट्रिक्शन विकल्प मिलेगा।
- यहां से ऑडियो क्वालिटी को हाई या Always High पर सेट करें।
- इसके बाद स्ट्रीम किए जाने वाले गानों की ऑडियो क्वालिटी बेहतर हो जाएगी।
डाउनलोड किए गानों की क्वालिटी भी बढ़ा सकते हैं
- इतना ही नहीं अगर अगर आप गाने पहले से डाउनलोड करके ऑफलाइन सुनते हैं तो सिर्फ स्ट्रीमिंग क्वालिटी बदलना पर्याप्त नहीं होगा।
- डाउनलोड किए गए गानों की क्वालिटी बदलने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले सेटिंग्स में जाकर डाउनलोड एंड स्टोरेज में जाएं।
- वहां आपको ऑडियो क्वालिटी का ऑप्शन मिलेगा।
- यहां जाकर ऑडियो क्वालिटी को High पर सेट किया जा सकता है।
- ध्यान रखें कि नई डाउनलोड सेटिंग लागू होने के बाद आपको पुराने डाउनलोड किए गए गानों को दोबारा डाउनलोड करना होगा। तभी वे नई हाई ऑडियो क्वालिटी में सेव होंगे।
High Quality में ज्यादा डेटा खर्च होगा
- हालांकि हाई क्वालिटी में गाने सुनने का एक नुकसान भी है। ज्यादा बिटरेट का मतलब है कि स्ट्रीमिंग के दौरान डेटा की खपत भी ज्यादा होगी।
- इसके अलावा हाई क्वालिटी स्ट्रीमिंग के लिए एक स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन भी जरूरी है। अगर नेटवर्क कमजोर है तो गाने चलने के दौरान बफरिंग की समस्या आ सकती है।
Equalizer से भी बदल सकते हैं साउंड
इसके अलावा यूट्यूब म्यूजिक में मौजूद एक्वालाइजर सेटिंग का इस्तेमाल करके भी साउंड आउटपुट को अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है। इससे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से ऑडियो का अनुभव कस्टमाइज कर सकते हैं।