फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   X Close creator revenue-sharing program and launched new original content reward, get details

एक्स यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट: बंद हुआ कमाई का पुराना रास्ता, अब सिर्फ ऐसे कंटेंट पर मिलेगा रिवॉर्ड

Sat, 08 Aug 2026 01:19 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 08 Aug 2026 01:19 PM IST
सार

X Revenue Sharing: एलन मस्क के प्लेटफॉर्म एक्स ने क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम बंद कर दिया है और उसकी जगह ओरिजिनल कंटेंट रिवॉर्ड्स प्रोग्राम पेश किया है। अब दूसरों का कंटेंट रीपोस्ट करने वालों के बजाय खुद का ओरिजिनल कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स को कमाई का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं X ने यह बदलाव क्यों किया और नए प्रोग्राम में क्या-क्या खास है।
 

विज्ञापन
X Close creator revenue-sharing program and launched new original content reward, get details
एक्स ने किया बड़ा बदलाव - फोटो : freepik

विस्तार

X Creator Revenue Sharing Program: एलन मस्क ने एक्स से क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम को बंद करने का एलान किया है। कंपनी का कहना है कि नए साइनअप को पहले ही बंद कर दिया गया है। लेकिन जो मौजूदा योग्य क्रिएटर्स हैं, उनको सात सितंबर तक की कमाई का अंतिम भुगतान 11 सितंबर के आसपास किया जाएगा। हालांकि, इसी के साथ एक्स ने क्रिएटर्स के लिए एक नया Original Content Rewards Program भी शुरू किया है, जिसका फोकस ओरिजिनल और क्रिएटिव कंटेंट पर होगा।
विज्ञापन


एक्स ने क्यों बंद किया पुराना रेवेन्यू प्रोग्राम?
  • एक्स का पुराना रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने वाले योग्य यूजर्स को उनके कंटेंट पर मिलने वाले एंगेजमेंट के आधार पर कमाई का मौका देता था। हालांकि, इसके लिए यूजर्स के पास प्रीमियम एक्स अकाउंट होना जरूरी था।
  • विज्ञापन
  • एक्स के क्रिएटर्स हेड एलेग्रा जैकिया के मुताबिक, पुराने प्रोग्राम के इंसेंटिव सही दिशा में काम नहीं कर रहे थे। उनका कहना है कि कई क्रिएटर्स नए कंटेंट बनाने के बजाय पेआउट हासिल करने के लिए दूसरे लोगों के कंटेंट को दोबारा इस्तेमाल कर रहे थे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसी समस्या को देखते हुए एक्स ने पुराने सिस्टम को खत्म करके नए तरीके से शुरुआत करने का फैसला किया है।


7 अगस्त से नए साइनअप बंद
  • इसी के साथ एक्स ने जानकारी दी है कि सात अगस्त से पुराने रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम के नए साइनअप बंद कर दिए गए हैं।
  • मौजूदा क्रिएटर्स के लिए भी पेमेंट का मौजूदा सिस्टम तुरंत खत्म नहीं किया गया है। कंपनी ने अंतिम भुगतान के लिए अलग-अलग तारीखें तय की हैं।

आखिरी पेमेंट कब मिलेगा?
एक्स के अनुसार पुराने यूजर्स के लिए अंतिम पेआउट शेड्यूल इस प्रकार है।
  • पहला पेआउट: 14 अगस्त
  • दूसरा पेआउट: 28 अगस्त
  • अंतिम पेआउट (7 सितंबर तक की कमाई का): 11 सितंबर के आसपास
  • यानी मौजूदा रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम के तहत सात सितंबर तक हुई योग्य कमाई का अंतिम भुगतान 11 सितंबर के आसपास किया जाएगा।

नए प्रोग्राम में क्या है खास?
  • इस नए प्राेग्राम का नाम ओरिजनल कंटेंट रिवार्ड प्रोग्राम है, जो पुराने रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम की जगह आया है। इस नए प्रोग्राम का मकसद उन क्रिएटर्स को रिवॉर्ड देना है, जो प्लेटफॉर्म पर अपनी ओरिजिनल सोच, विशेषज्ञता, रिपोर्टिंग, कमेंट्री और क्रिएटिविटी के जरिए नई वैल्यू जोड़ते हैं।
  • एक्स का फोकस ऐसे कंटेंट पर रहेगा जो सिर्फ रीशेयर या कम मेहनत वाला कंटेंट न हो, बल्कि क्रिएटर की अपनी आवाज और नजरिए को दिखाए।


किस तरह का कंटेंट Original माना जाएगा?
  • यहां पर अब एक्स का कहना है कि ओरिजिनल कंटेंट वह मानें जाएंगे, जिसे क्रिएटर ने खुद बनाया हो और जिसमें उसकी अपनी आवाज, नजरिया, विशेषज्ञता या क्रिएटिविटी दिखाई देती हो।
  • इसमें कई तरह का कंटेंट शामिल हो सकता है, जैसे थ्रेड्स, वीडियो, मीम्स, ओरिजिनल रिपोर्टिंग, एनालिसिस, कमेंट्री, रिएक्शन, फोटो, ग्राफिक्स, इलस्ट्रेशन और यूजर्स के अन्य क्रिएटिव काम।
  • अगर किसी मौजूदा कंटेंट में ओरिजिनल कॉन्टेक्स्ट, एनालिसिस, नैरेशन, ह्यूमर या क्रिएटिव एडिटिंग के जरिए महत्वपूर्ण और सार्थक बदलाव किया गया है, तो वह भी नए प्रोग्राम के तहत योग्य हो सकता है।

नए प्रोग्राम में कमाई कैसे होगी?
  • नए सिस्टम के तहत योग्य क्रिएटर्स अपने ओरिजिनल कंटेंट से मिलने वाले क्वालिफाइड इंप्रेशन्स के आधार पर पैसे कमा सकेंगे।
  • पेआउट हर दो हफ्ते में जारी किए जाएंगे, लेकिन इसके लिए अकाउंट और कंटेंट को प्रोग्राम की सभी जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।
  • X का कहना है कि नया मॉडल उन क्रिएटर्स को ज्यादा महत्व देगा जो वास्तव में प्लेटफॉर्म पर ओरिजिनल वैल्यू जोड़ रहे हैं।

नए प्रोग्राम के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
  • ओरिजनल कंटेंट रिवॉर्ड प्रोग्राम में शामिल होने के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं। जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
  • क्रिएटर्स की उम्र कम से कम 18 साल का होनी चाहिए। वह ऐसे देश का निवासी होना चाहिए, जहां ये प्रोग्राम उपलब्ध हो।
  • ऐसे देश में रहना चाहिए जहां प्रोग्राम उपलब्ध है।
  • उसके पास पर्सनल या बिजनेस एक्स अकाउंट होना चाहिए।
  • प्रीमियम एक्स प्लान का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।
  • अकाउंट पर कम से कम 500 वैरिफाइड फॉलावर्स  होने चाहिए।
  • पिछले 90 दिनों में वैरिफाइड यूजर्स से कम से कम 5 लाख होम टाइमलाइन इंप्रेशन होने चाहिए।
  • रिप्लाई इंप्रेशनंस इस आंकड़े में शामिल नहीं होंगे।
  • क्रिएटर को नियमित रूप से ओरिजिनल कंटेंट पोस्ट करना होगा।

आवेदन कहां से करना होगा?
  • नए प्रोग्राम के लिए आवेदन Creator Studio के जरिए किए जा सकते हैं। आवेदन का परिणाम कंपनी के अनुसार तीन बिजनेस दिनों के अंदर बताया जाएगा।
  • अगर आवेदन खारिज हो जाता है तो क्रिएटर को एक बार अपील करने का मौका मिलेगा। अगर अपील भी असफल रहती है, तो क्रिएटर 90 दिन बाद दोबारा आवेदन कर सकता है, बशर्ते उस समय वह सभी पात्रता शर्तें पूरी करता हो।

यह बदलाव क्यों किया जा रहा है?
  • कंपनी का कहना है कि यह कदम प्लेटफॉर्म पर क्रिएटर कंटेंट की दिशा बदल सकता है। पुराने सिस्टम में एंगेजमेंट और पेआउट पर जोर था, जबकि नया मॉडल ओरिजिनल कंटेंट और क्रिएटर की वास्तविक वैल्यू को ज्यादा महत्व देने की कोशिश कर रहा है।
  • कंपनी ऐसे क्रिएटर्स को रिवॉर्ड करना चाहती है जो अपनी सोच, विशेषज्ञता और रचनात्मकता के जरिए प्लेटफॉर्म पर नया कंटेंट और बातचीत लेकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed