फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   ChatGPT Soon Let You Export AI Stickers Directly WhatsApp

WhatsApp चैटिंग होगी और मजेदार: ChatGPT से एक्सपोर्ट कर सकेंगे AI स्टिकर, जल्द आने वाला है फीचर; ऐसे करेगा काम

Sat, 08 Aug 2026 07:40 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 08 Aug 2026 07:40 PM IST
सार

ChatGPT Stickers: एआई की मदद से अब सिर्फ टेक्स्ट और तस्वीरें ही नहीं, बल्कि जल्द ही आप कस्टम स्टिकर भी बना सकेंगे। कहा जा रहा है कि ओपनएआई एक नए फीचर पर काम कर रहा है। जिसकी मदद से यूजर्स ChatGPT पर बनाए गए कस्टम स्टिकर सीधे WhatsApp में एक्सपोर्ट कर सकेंगे। हालांकि, अभी यह फीचर विकास के स्तर पर है और इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है।
 

विज्ञापन
ChatGPT Soon Let You Export AI Stickers Directly  WhatsApp
जल्द आ सकता है नया फीचर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

ChatGPT WhatsApp Stickers: एंड्रॉयड एथॉरिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, चैटजीपीटी एंड्रॉयड एप के लेटेस्ट वर्जन में स्टिकर एक्सपोर्ट और डाउनलोड से जुड़े कई स्ट्रिंग्स मिले हैं। इनमें कुछ विकल्प शामिल हो सकते हैं। जैसे की एड टू चैट एप्स, एड टू व्हाट्सएप, चैटजीपीटी स्टिकर, व्हाट्सएप, Couldn't add stickers to WhatsApp और डाउनलोड स्टिकर्स। इन स्ट्रिंग्स से संकेत मिलता है कि OpenAI ChatGPT में बनाए गए स्टिकर्स को सीधे दूसरे चैट ऐप्स में जोड़ने की सुविधा पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


व्हाट्सएप पर सीधे जोड़ सकेंगे चैटजीपीटी स्टिकर?
  • रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर का नाम चैटजीपीटी स्टिकर हो सकता है। इसके तहत यूजर अपने बनाए हुए स्टिकर को चैट ऐप्स में जोड़ने का विकल्प पा सकते हैं। फिलहाल सामने आई जानकारी में चैटजीपीटी का सपोर्ट दिखाई दे रहा है।
  • विज्ञापन
  • संभावित तौर पर यूजर चैटजीपीटी में स्टिकर तैयार करने के बाद एड टू व्हाट्सएप विकल्प पर टैप कर सकेंगे। इसके बाद स्टिकर्स को व्हाट्सएप में एक कस्टम स्टिकर पैक के रूप में जोड़ा जा सकेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हालांकि, ध्यान रखना जरूरी है कि यह फीचर अभी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं हुआ है। ना ही लॉन्च की कोई आधिकारिक डेट सामने आई है।


व्हाट्सएप में पहले से मौजूद है AI स्टिकर फीचर
  • व्हाट्सएप पर पहले से ही AI आधारित स्टिकर बनाने की सुविधा मौजूद है। इसके लिए Meta AI का इस्तेमाल किया जाता है, जो टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर इमेज तैयार कर सकता है।
  • ऐसे स्टिकर यूजर्स को अपनी बातचीत को ज्यादा पर्सनल बनाने में मदद करते हैं। अब अगर चैटजीपीटी में भी इसी तरह का फीचर आता है और उसे सीधे व्हाट्सएप से जोड़ा जाता है, तो यूजर्स के लिए AI स्टिकर बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका और आसान हो सकता है।

व्हाट्सएप के लिए तीन स्टिकर जरूरी होंगे
  • इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि व्हाट्सएप (3 minimum) स्ट्रिंग खास तौर पर ध्यान देने वाली है।
  • इसके मुताबिक व्हाट्सएप में कस्टम स्टिकर पैक जोड़ने के लिए कम से कम तीन स्टिकर की जरूरत होती है। यह सीमा ओपनएआई की तरफ से लगाई गई लिमिट नहीं, बल्कि व्हाट्सएप की आवश्यकता बताई गई है।
  • यानी अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो WhatsApp पर स्टिकर पैक जोड़ने के लिए यूजर्स को कम से कम तीन स्टिकर तैयार करने पड़ सकते हैं।

क्या बदल सकता है व्हाट्सएप पर स्टिकर का अनुभव?
  • अगर चैटजीपीटी का यह फीचर भविष्य में लॉन्च होता है, तो यूजर्स AI की मदद से अपने हिसाब से कस्टम स्टिकर तैयार करके उन्हें सीधे WhatsApp में जोड़ सकेंगे।
  • इससे मीम, पर्सनल रिएक्शन, इलस्ट्रेशन या किसी खास बातचीत के लिए बनाए गए स्टिकर्स को इस्तेमाल करना आसान हो सकता है। खास तौर पर उन यूजर्स के लिए यह उपयोगी हो सकता है जो बातचीत में पर्सनलाइज्ड और क्रिएटिव टच पसंद करते हैं।
  • फिलहाल इसे संभावित फीचर के तौर पर ही देखा जा रहा है। कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही इसके उपलब्ध होने, इस्तेमाल के तरीके और सपोर्टेड प्लेटफॉर्म की पूरी जानकारी साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed