अब 15 OTT एप्स का मजा एक ही रिचार्ज में: अनलिमिटेड 5G के साथ जियो ने लॉन्च किए दो शानदार प्लान्स, देखें डिटेल
Jio OTT Pass: रिलायंस जियो ने अपने ओटीटी पास पोर्टफोलियो में दो नए प्लान जोड़ दिए हैं। कंपनी ने 3 महीने और 1 साल की वैलिडिटी वाले नए ओटीटी पास पेश किए हैं। इनमें ज्यादा डेटा के साथ ग्राहको को अनलिमिटेड 5G, प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म और एक हजार से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस मिलता है। आइए जानते हैं इस प्लान की हर एक बात विस्तार से...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
200 रुपये वाले ओटीटी पास में क्या मिलेगा?
- जो व्यक्ति 200 वाला ओटीटी पास खरीदेगा, उसे इसमें 20 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड 5G का फायदा भी दिया जाता है।
- यह पाय उन Jio यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिनके पास एक्टिव बेस प्लान है। हालांकि, केवल वॉयस वाले बेस प्लान पर इसका फायदा नहीं मिलता।
550 रुपये का ओटीटी पास 84 दिन की वैलिडिटी के साथ
- नया 550 0 रुपये का ओटीटी पास 84 दिनों यानी करीब तीन महीने की वैलिडिटी के साथ आता है।
- इसमें पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 90GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड 5G की सुविधा भी शामिल है।
- यह प्लान उन Jio ग्राहकों के लिए है, जिनके पास तीन महीने या एक साल का एक्टिव बेस प्लान है। वॉयस-ओनली पैक वाले ग्राहक इस Pass का फायदा नहीं उठा सकेंगे।
दो हजार वाले ओटीटी पास की डिटेल
- सबसे लंबी वैलिडिटी वाला नया दो हजार वाले ओटीटी पास 365 दिनों, यानी पूरे एक साल के लिए आता है।
- इसमें कुल 365GB हाई-स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G की सुविधा मिलती है।
- यह पास केवल उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जिनके पास एक्टिव 1 साल का बेस प्लान है। वॉयस-ओनली बेस प्लान वाले यूजर्स इसके लिए पात्र नहीं हैं।
15 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस
- जियो ओटीटी-पास की खासियत सिर्फ मोबाइल डेटा तक सीमित नहीं है। सभी ओटीटी-पास में 15 प्रीमियम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है।
- इसके अलावा जियो टीवी एप के जरिए एक हजार से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देखे जा सकते हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इन एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स की कुल वैल्यू हर महीने 1500 रुपये से ज्यादा है।
यूट्यूब प्रीमियम भी पैकेज में शामिल
खास बात यह है कि इस पैकेज में यूट्यूब प्रीमियम भी शामिल है। इसके जरिए मोबाइल, टैबलेट और टीवी पर बिना विज्ञापन वीडियो देखने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा बैकग्राउंड प्ले और वीडियो डाउनलोड करके ऑफलाइन देखने का विकल्प भी मिलता है।
जियो हॉटस्टार का भी ले सकेंगे मजा
- इस ओटीटी पास में ग्राहकों को जियोहाॅटस्टार मोबाइल प्लस हॉलीवुड का एक्सेस भी दिया गया है। इसके जरिए लाइव स्पोर्ट्स, Hotstar Originals और हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्में और अन्य कंटेंट देखे जा सकते हैं।
- अमेजन प्राइम का भी लाभ: साथ ही खरीददार को अमेजन प्राइम का फायदा भी मिलता है।
- 550 और दो हजार रुपये वाले प्लान में Amazon Prime Lite के जरिए Prime Video का एक्सेस दिया जाता है। वहीं 200 वाले प्लान में Amazon Prime Video Mobile Edition मिलता है।
- इसके अलावा पैकेज में 12 अन्य प्रीमियम ओटीटी जैसे एप्स सोनीलिव, जी5, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+, सनएनएक्सटी, फैनकोड, होइचोइ, चौपाल ग्रह मराठी, कंचा लन्नका, टाइम्सप्ले और तरंग प्लस भी शामिल हैं। इन सभी प्लेटफॉर्म्स को JioTV के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।
एक हजार से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी
- इतना ही नहीं ओटीटी कंटेंट के अलावा JioTV पर एक हजार से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने को मिलते हैं।
- इनमें स्टार प्लस एचडी, कलर्स एचडी, सेट एचडी, सनटीवी एचडी, डिस्कवरी और कार्टून नेटवर्क जैसे प्रमुख चैनल शामिल हैं।
- यानी एक ही पैकेज में ओटीटी कंटेंट, लाइव टीवी, मोबाइल डेटा और Unlimited 5G का फायदा मिलता है।
नए ओटीटी पास की बुकिंग कब से शुरू हुई?
- अगर आप इस पास को खरीदने के इच्छुक हैं, तो आपको इंतजार करने की जरुरत नहीं है। ओटीटी पास की रिचार्ज सुविधा सात अगस्त 2026 से शुरू हो गई है।
- ग्राहक इन्हें माईजियो एप, जियो की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत रिटेल आउटलेट्स के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं।
किसके लिए ज्यादा काम का है कौन सा प्लान?
- अगर आपको करीब तीन महीने के लिए ओटीटी कंटेंट और डेटा चाहिए, तो 550 वाला पास विकल्प है। इसमें 84 दिनों के लिए 90GB डेटा और Unlimited 5G मिलता है।
- वहीं, जो यूजर्स पूरे साल ओटीटी कंटेंट देखते हैं और लंबे समय के लिए डेटा चाहते हैं, उनके लिए दो हजार वाला पास है। इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ 365GB डेटा और Unlimited 5G मिलता है।
- ध्यान रखें कि इन ओटीटी पास का इस्तेमाल करने के लिए संबंधित एक्टिव बेस प्लान की पात्रता जरूरी है और वॉयस-ओनली बेस प्लान वाले ग्राहक इन सुविधाओं का फायदा नहीं उठा सकते।