फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   moto g max india launch date 7000mah battery 50mp sony camera features

Moto G Max: 7000mAh बैटरी और 50MP Sony कैमरा के साथ धूम मचाने आएगा Motorola का नया फोन, 14 अगस्त को होगा लॉन्च

Sun, 09 Aug 2026 03:01 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 09 Aug 2026 03:01 PM IST
सार

Motorola भारत में अपना नया Moto G Max लॉन्च करने जा रही है। फोन में बड़ी 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा मिलेगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके ज्यादातर फीचर्स सामने ला दिए हैं। अब कीमत और बिक्री से जुड़ी जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन
moto g max india launch date 7000mah battery 50mp sony camera features
Moto G Max - फोटो : Motorola

विस्तार

Motorola भारतीय बाजार में अपनी G सीरीज स्मार्टफोन्स को लगातार मजबूत कर रही है। अब कंपनी इस सीरीज में Moto G Max नाम से नया स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। लॉन्च से पहले ही फोन के कई बड़े फीचर्स सामने आ चुके हैं। फ्लिपकार्ट पर बने माइक्रोसाइट ने इसकी लॉन्च तारीख, रंग और प्रमुख खूबियों की जानकारी भी दे दी है।
विज्ञापन


फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी होगी। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन, Sony का 50MP कैमरा और मजबूत बॉडी दी जाएगी। आइए जानते हैं Moto G Max में क्या कुछ खास मिलने वाला है।
विज्ञापन

इस दिन भारत में दस्तक देगा Moto G Max

Flipkart पर जारी लैंडिंग पेज के मुताबिक, Moto G Max भारत में 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। फोन की बिक्री भी Flipkart के जरिए होने की पुष्टि हो गई है। कंपनी इस फोन को ब्लू, डार्क ग्रे और पिंक रंगों में पेश करेगी। हालांकि, Motorola ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसके लिए लॉन्च के दिन तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

120Hz डिस्प्ले के साथ बड़ी स्क्रीन

  • Moto G Max में 6.72 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन पहले के मुकाबले ज्यादा सहज नजर आने की उम्मीद है।
  • डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक होगी। खास बात यह है कि फोन में Water Touch 2.0 तकनीक भी दी गई है। इसकी मदद से स्क्रीन पर पानी की बूंदें होने के बावजूद फोन को इस्तेमाल करना आसान होगा।

गिरने और पानी से भी रहेगा सुरक्षित

  • Motorola ने फोन की मजबूती पर भी खास ध्यान दिया है। Moto G Max में IP64 रेटिंग के साथ Corning Gorilla Glass Ceramic दिया गया है। फोन को MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिला है।
  • कंपनी के मुताबिक, इन खूबियों की वजह से फोन धूल और पानी से बेहतर तरीके से सुरक्षित रहेगा और गिरने जैसी स्थितियों में भी ज्यादा मजबूती दिखाएगा।

Snapdragon चिप और 18GB तक रैम

  • शानदार परफॉर्मेंस के लिए Moto G Max में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी।
  • Motorola अपने RAM Boost फीचर के जरिए फोन में 18GB तक रैम का दावा कर रही है। इसमें फोन की वास्तविक रैम के साथ वर्चुअल रैम का इस्तेमाल किया जाता है। इससे एक साथ ज्यादा ऐप और काम संभालने में मदद मिलने की उम्मीद है।

50MP Sony कैमरे से शानदार होगी फोटोग्राफी

  • कैमरा भी Moto G Max की प्रमुख खूबियों में शामिल होगा। फोन में 50MP Sony LYTIA 600 मुख्य कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा।
  • सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें AI आधारित फोटो सुधारने वाले फीचर्स भी मिलेंगे, जो तस्वीरों की गुणवत्ता बेहतर करने में मदद करेंगे।

तीन दिन तक नॉनस्टॉप चलेगी 7000mAh बैटरी

  • Moto G Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर फोन की बैटरी तीन दिन तक चल सकती है। बैटरी को 1000 रीचार्ज साइकल्स के लिए तैयार किया गया है।
  • एंटरटेनमेंट को मजेदार बनाने के लिए फोन में Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ने इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया है, यानी वायर्ड ईयरफोन इस्तेमाल करने वालों को अलग से अडैप्टर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Android 16 के साथ मिलेगा फोन

  • Moto G Max बॉक्स से बाहर Android 16 पर चलेगा। Motorola ने यह भी पुष्टि की है कि फोन को दो बड़े Android अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी तीन साल तक सुरक्षा अपडेट भी देगी।
  • कुल मिलाकर, Moto G Max में Motorola ने बड़ी बैटरी, मजबूत बॉडी, तेज डिस्प्ले और Sony के कैमरे जैसे फीचर्स पर जोर दिया है। अब देखना होगा कि इन खूबियों के साथ कंपनी इसकी कीमत कितनी रखती है। 14 अगस्त को लॉन्च के साथ फोन की कीमत और बिक्री से जुड़ी बाकी जानकारी भी सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed