फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Swiggy Launches Guru: 24x7 AI Business Assistant Restaurant Partners

Guru AI: क्या एआई संभालेगा कारोबार? सैकड़ों शहरों में लॉन्च, जानें कैसे चुटकियों में होंगे रेस्टोरेंट के काम

Tue, 18 Aug 2026 06:09 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 18 Aug 2026 06:09 PM IST
सार

Swiggy Guru AI assistant: फूड डिलीवरी एप स्विगी ने अपने रेस्टोरेंट पार्टनर्स के लिए एक नया एआई पावर्ड बिजनेस असिस्टेंट लॉन्च किया है। जो बिक्री, विज्ञापन, मेन्यू और पेआउट से जुड़े कामों में मदद करेगा। आइए जानते हैं यह केसे काम करेगा और क्या यह 20 से ज्यादा भाषाओं का काम चुटकियों में  निपाटा सकता है।
 

विज्ञापन
Swiggy Launches Guru: 24x7 AI Business Assistant  Restaurant Partners
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Swiggy restaurant AI assistant: स्विगी ने अपने रेस्टाेरेंट पार्टनर्स के लिए गुरु (GURU) नाम का एआई पावर्ड बिजनेस असिस्टेंट लॉन्च किया है, जो सातों दिन 24 घंटे एक्टिव रहेगा। कंपनी का कहना है कि रेस्टोरेंट संचालकों को डेटा के आधार पर फैसले लेने, ऑपरेशंस मैरेज करने और बिक्री बढ़ाने की उद्देश्य से इसे पेश किया गया है। खास बात है कि यह सुविधा 720 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध कराई गई है और इसे ढाई लख से ज्यादा रेस्टोरेंट्स के लिए रोलआउट किया गया है। इसमें छोटे नेबरहुड किचन से लेकर मल्टी-आउटलेट रेस्टोरेंट सब शामिल हैं।
विज्ञापन


गुरु की खासियत क्या है?
स्विगी गुरु की सबसे बड़ी खासियत है कि यह रेस्टोरेंट मालिकों से उनकी अपनी भाषा में बातचीत कर सकता है। यह क्षेत्रीय भाषा में सपोर्ट करता है, इसमें हिंदी, इंग्लिश से लेकर कन्नड़, तेलुगु समेत 20 से अधिक स्थानीय भाषाओं का विकल्प है। इसके अलावा खास बात है कि यह रेस्टारेंट ऑपरेटर दिन या रात किसी भी समय अपनी ऑपरेशनल क्वेरीज दर्ज करके तुरंत समाधान पा सकते हैं।
विज्ञापन


Guru AI क्या-क्या कर सकता है?
Swiggy के नए AI असिस्टेंट का फोकस सिर्फ जानकारी देने तक सीमित नहीं है। यह कई बिजनेस और ऑपरेशनल कामों में मदद कर सकता है। जो इस प्रकार हैं...

1. सेल्स फनल और परफॉर्मेंस एनालिसिस 
  • यह एआई असिस्टेंट रेस्टाेरेंट के पूरे सेल्स फनल का एनालिसिस यानी विश्लेषण कर सकता है। पार्टनर्स GMV (ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू), कुल ऑर्डर्स, एवरेज ऑर्डर वैल्यू (AOV) और 30 से अधिक अन्य महत्वपूर्ण बिजनेस मीट्रिक्स को ट्रैक कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • साथ ही यह बिक्री में भी काफी मदद कर सकता है। यह अपनी क्षमताओं से ऐसे एरिया का पता लगा सकता है या पहचान कर सकता है, जहां बिक्री कमजाेर है। साथ वहां सुधार कैसे होगा, उसका एक्शनएबल सुझाव भी दे सकता है।

2. एडवरटाइजिंग और डिस्काउंट कैंपेन 
  • रेस्टोरेंट मालिक इससे चैट प्रॉम्प्ट्स के जरिए सीधे एडवर्टीजमेंट कैंपेन शुरू, रिव्यू या मॉडिफाई कर सकते हैं।
  • डिस्काउंट्स और प्रोमोशनल ऑफर्स को मैनेज करना अब केवल एक मैसेज टाइप करने जितना आसान हो गया है।

3. मेन्यू ऑप्टिमाइजेशन और इनसाइट्स
  • साथ ही यह मालिक को यह भी बता सकता है कि रेस्टोरेंट की कौन-सी डिश लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं, यानी कौन-कौन सी कैटेगरी या डिशेज सबसे ज्यादा बिक रही हैं, इसका पता गुरु मिनटों में लगा सकता है।
  • नए मेन्यू आइटम्स जोड़ने, आकर्षक डिस्क्रिप्शन जनरेट करने और ओवरऑल मेन्यू को ऑप्टिमाइज करने में AI मदद कर सकता है। इस तरह रेस्टोरेंट अपने मेन्यू को ग्राहक की मांग और बिक्री के डेटा के आधार पर बेहतर तरीके से ऑप्टिमाइज कर सकते हैं।

4. पेआउट की पूरी जानकारी 
  • रेस्टोरेंट पार्टनर्स को अपने पेआउट से जुड़ी जानकारी भी Guru के जरिए समझने में मदद मिलेगी। इसमें टैक्स रिपोर्ट्स और पेआउट समरी जैसी जानकारी शामिल है।
  • इससे रेस्टोरेंट संचालकों को अपने वित्तीय डेटा को समझने के लिए अलग-अलग स्क्रीन या रिपोर्ट्स में जाने की जरूरत कम हो सकती है।

स्विगी ने क्यों लॉन्च किया गुरु एआई?
  • इस पर स्विगी फूड मार्केटप्लेस के CEO रोहित कपूर का कहना है कि 12 साल से ज्यादा रेस्टोरेंट्स के साथ पार्टनरशिप करने के बाद हम समझते हैं कि हमारे पार्टनर्स रोज कितने ऑपरेशनल डिमांड्स और मल्टी-टास्किंग से गुजरते हैं।
  • गुरु के साथ हम एक इंट्यूटिव, एआई-फर्स्ट असिस्टेंट ला रहे हैं जो डेली रेस्टोरेंट मैनेजमेंट को रीडिफाइन करता है,  24x7 सपोर्ट, तेज क्वेरी रिजॉल्यूशन और एक्शनएबल परफॉर्मेंस इनसाइट्स के साथ, जो बिजनेस बढ़ाने में मदद कर सकता है।

गुरु का फोकस सिर्फ AI नहीं, बिजनेस ग्रोथ है
स्विगी के मुताबिक गुरु उसके उस व्यापक प्रयास का हिस्सा है, जिसमें रेस्टोरेंट पार्टनर्स को रियल-टाइम बिजनेस इनसाइट्स और डिजिटल टूल्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य रेस्टोरेंट के रोजमर्रा के ऑपरेशन्स को आसान बनाना और प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ाने में मदद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed