{"_id":"6a8ad0a4b63e4ab1bd047d7d","slug":"why-phone-lithum-ion-battery-drains-fast-after-reaching-20-percent-charge-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Battery Tips: 20% के नीचे आते ही क्यों तेजी से गिरने लगती है फोन की बैटरी? जानिए असली वजह","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Battery Tips: 20% के नीचे आते ही क्यों तेजी से गिरने लगती है फोन की बैटरी? जानिए असली वजह
Sun, 23 Aug 2026 04:21 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 23 Aug 2026 04:21 PM IST
सार
Phone Battery Health Tips: क्या आपके फोन की बैटरी भी 20% पर पहुंचने के बाद तेजी से खत्म होने लगती है? अगर हां, तो आइए आपको इसकी वजह बताते हैं...
विज्ञापन
20% के नीचे तेजी से क्यों गिरती है बैटरी?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फोन की बैटरी 100% से 20% तक तो अपने सामान्य समय में आती है, लेकिन 20% का लाल निशान पार करते ही यह अचानक तेजी से डिस्चार्ज होने लगती है। हम सभी ने कभी न कभी इस परेशानी का सामना जरूर किया है। कई बार तो 15% से 5% तक पहुंचने में महज कुछ मिनट ही लगते हैं और देखते ही देखते फोन स्विच ऑफ हो जाता है। क्या यह फोन की बैटरी खराब होने का इशारा है या फिर वजह कुछ और है? आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।
विज्ञापन
क्या गलत दिखता है बैटरी परसेंटेज?
- स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरी का चार्ज परसेंटेज किसी टैंक में बचे पानी की तरह सीधी गणना नहीं है। फोन बैटरी के वोल्टेज, करंट, तापमान और इस्तेमाल के पैटर्न जैसे कई आंकड़ों के आधार पर यह अनुमान लगाता है कि बैटरी में कितनी चार्ज बची है।
- यानी स्क्रीन पर दिखने वाला 20 प्रतिशत एक अनुमानित स्टेट ऑफ चार्ज है। बैटरी की वास्तविक स्थिति और फोन द्वारा दिखाए गए प्रतिशत में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसी वजह से आपको कई बार बैटरी लेवल तेजी से नीचे जाता हुआ दिखाई दे सकता है। स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी एपल भी कहती है कि बैटरी परसेंटेज और क्षमता का आकलन अलग-अलग माप और एल्गोरिदम के आधार पर किया जाता है।
- आजकल के लगभग सभी स्मार्टफोन्स में लिथियम-आयन (Lithium-ion) बैटरी का इस्तेमाल होता है। इन बैटरियों के डिस्चार्ज होने का ग्राफ एक बराबर तरीके से नहीं होता। जब बैटरी 100% से 30% के बीच होती है, तो इसका वोल्टेज स्थिर रहता है। लेकिन जैसे ही बैटरी की क्षमता 20% के स्तर से नीचे जाती है, इसके वोल्टेज में अचानक और बहुत तेजी से गिरावट आने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन