{"_id":"6a58ab39803490771a0c2e92","slug":"oneplus-n6x-india-launch-teased-budget-smartphone-debut-soon-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"OnePlus N6x: वनप्लस लवर्स का जल्द खत्म होगा इंतजार, 8000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आ सकता है नया फोन,","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
OnePlus N6x: वनप्लस लवर्स का जल्द खत्म होगा इंतजार, 8000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आ सकता है नया फोन,
Thu, 16 Jul 2026 03:50 PM IST
जागृति
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Thu, 16 Jul 2026 03:50 PM IST
सार
OnePlus N6x Specs: वनप्लस लवर्स का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, कंपनी भारतीय बाजार में एक और नया स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में है। जिसके 8000mAh की बैटरी और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर काफी चर्चा है। आइए जानते हैं इसमें आपके लिए क्या कुछ खास होने वाला है...
विज्ञापन
OnePlus N6x का टीजर जारी
- फोटो : amazon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OnePlus N6x India Launch: वनप्लस अपना एक और शानदार फोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका टीजर भी जारी कर दिया गया है और इसी के साथ अमेजन पर इस फोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट तैयार की गई है, जो यह साफ करती है कि यह डिवाइस बहुत जल्द भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अमेजन पर फिलहाल कमिंग सून और नोटिफाई मी लिखा है। हालांकि इसके लॉन्चिंग डेट और कीमत को लेकर अभी किसी प्रकार का खुलासा नहीं हुआ है।
लॉन्चिंग डिटेल्स और उपलब्धता
भले ही अमेजन पर Coming Soon लिखा है, लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसे लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया है। न ही फोन की सटीक लॉन्च डेट, कीमत, कलर ऑप्शंस या फुल स्पेसिफिकेशन्स का आधिकारिक तौर पर खुलासा किया गया है। लेकिन इतना तो कन्फर्म है कि यह स्मार्टफोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर विशेष रूप से अमेजन के जरिए ही बेचा जाएगा। हालांकि बाजार में इसकी कुछ लीक्स आई हैं, जिनके आधार पर अपकमिंग फोन के बारे में कुछ अनुमान लगाया जा सकता है।
क्या फीचर्स मिल सकते हैं ?
जानकारों और लीक्स रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस N6x में वनप्लस N6 जैसी ही स्पेसिफिकेशन देखने को मिल सकती हैं। बड़े हार्डवेयर बदलाव की फिलहाल उम्मीद नहीं है। संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस,मीडियाटेक डायमेंसिटी 6360 Apex प्रोसेसर मिल सकता है।
विज्ञापन
8000mAh बैटरी बन सकती है सबसे बड़ी ताकत
लीक्स रिपोर्ट में वनप्लस N6 की तरह N6x में भी 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की भी संभावना है। इसी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी का दावा है कि इतनी बड़ी बैटरी सामान्य इस्तेमाल में लगभग तीन दिन तक साथ दे सकती है।
कैमरा और अन्य फीचर्स
कैमरा और एडवांस फीचर को लेकर कंपनी की ओर से कोई रिपोर्ट जारी नहीं की गई है, लेकिन बाजार में इसके 50MP प्राइमरी कैमरा, 10x डिजिटल जूम और 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आने की बात कही जा रही है। इसके अलावा फोन में IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस मिलने की भी उम्मीद है।
कीमत और बाजार में इसकी पोजीशन

- पोजिशनिंग की बात करें तो N6x वनप्लस को नॉर्ड (Nord) सीरीज से नीचे की कैटेगरी में रख सकती है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम पैसे खर्च करके एक बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और ब्रांडेड स्मार्टफोन का अनुभव चाहते हैं।
- कीमत का अंदाजा लगाएं तो मौजूदा OnePlus N6 के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत करीब 22,999 है, जिससे यह साफ है कि आगामी N6x भी इसी बजट ब्रैकेट के आस-पास लॉन्च होगा। जैसे-जैसे इसकी लॉन्चिंग तारीख नजदीक आएगी, इसके ऑफर्स और फाइनल फीचर्स से पर्दा पूरी तरह उठ जाएगा। हालांकि इसकी असल कीमत भी कंपनी की ओर से जारी रिपोर्ट के बाद ही पता चला है।