फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   up digital labour chowk app you can online book mason plumber electrician details

UP Digital Labour Chowk App: अब घर बैठे खोजें मिस्त्री, प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन; सरकार का नया एप ऐसे करेगा काम

Sun, 26 Jul 2026 05:55 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 26 Jul 2026 05:55 PM IST
सार

अब घर बनवाने या मरम्मत के लिए मिस्त्री और मजदूर ढूंढनें का काम काफी आसान होने वाला है। यूपी सरकार के 'डिजिटल लेबर चौक' (Digital Labour Chowk) एप ने नियोक्ताओं और श्रमिकों को एक सीधे प्लेटफॉर्म पर ला दिया है। अब राजमिस्त्री से लेकर प्लंबर तक स्मार्टफोन पर मिलेंगे, और मजदूरों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ भी मिलेगा।

विज्ञापन
up digital labour chowk app you can online book mason plumber electrician details
अब लेबर ढूंढना होगा आसान - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

घर या दुकान में निर्माण और मरम्मत का काम शुरू होते ही सबसे बड़ी चुनौती होती है सही राजमिस्त्री, प्लंबर, बढ़ई या इलेक्ट्रीशियन ढूंढना। कई बार लोगों को लेबर चौक तक जाना पड़ता है या जान-पहचान के सहारे कारीगर तलाशने पड़ते हैं। इसी परेशानी को कम करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी डिजिटल लेबर चौक (UP Digital Labour Chowk App) लॉन्च किया है। यह एप निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और काम देने वालों को सीधे जोड़ने का काम करेगा। आइए इस एप के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
विज्ञापन


क्या है यूपी डिजिटल लेबर चौक एप?
यूपी डिजिटल लेबर चौक एप एक सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे निर्माण क्षेत्र में रोजगार की प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस एप पर श्रमिक अपनी प्रोफाइल बनाकर काम की तलाश कर सकते हैं, जबकि बिल्डर, ठेकेदार और अन्य नियोक्ता अपनी जरूरत के मुताबिक कुशल लेबर खोजकर उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। इससे दोनों पक्षों के बीच बिचौलियों की भूमिका भी कम होगी।
विज्ञापन


किन लोगों को मिलेगा फायदा?
यह एप निर्माण क्षेत्र से जुड़े लगभग सभी वर्गों के लिए उपयोगी है। बिल्डर, कॉन्ट्रैक्टर, निर्माण कंपनियां और निजी नियोक्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार श्रमिक खोज सकते हैं। वहीं राजमिस्त्री, प्लंबर, बढ़ई, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, हेल्पर और अन्य निर्माण श्रमिक इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कर नए रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आईफोन यूजर्स के लिए बदल जाएगा व्हाट्सएप चलाने का अंदाज, आने वाला है नया अपडेट; जानें क्या होगा खास

स्किल के आधार पर चुने लेबर
इस प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि नियोक्ता श्रमिकों की उपलब्ध स्किल और अपने काम की जरूरत के आधार पर उन्हें चुन सकेंगे। इससे सही व्यक्ति तक पहुंचना आसान होगा और भर्ती की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और व्यवस्थित बनेगी। वहीं श्रमिकों को रोजाना काम की तलाश में अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।


रोजगार के साथ सरकारी योजनाओं का भी लाभ
एप सिर्फ काम दिलाने तक सीमित नहीं है। इसमें श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। पात्र श्रमिक इन योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन संबंधी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर हासिल कर सकेंगे, जिससे सरकारी सुविधाओं तक उनकी पहुंच और आसान होगी।

यह भी पढ़ें: आपके PF खाते में ब्याज का पैसा आया या नहीं? मिनटों में ऐसे चेक करें अपना पासबुक और बैलेंस

एप कहां मिलेगा?
UP Digital Labour Chowk App फिलहाल Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। श्रम विभाग ने अधिक से अधिक श्रमिकों और नियोक्ताओं से इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने की अपील की है, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें और निर्माण क्षेत्र में तकनीक का बेहतर इस्तेमाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed