फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   sony bravia 9ii 115 inch smart tv launched in india price features hindi

दो मंजिला मकान की कीमत पर लॉन्च हुआ Smart TV: कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, घर बैठे मिलेगा थिएटर जैसा अनुभव

Tue, 04 Aug 2026 01:30 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 04 Aug 2026 01:30 PM IST
सार

अगर आप सबसे प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट का सपना देखते हैं, तो Sony का नया Bravia TV आपको चौंका सकता है। 115 इंच की इस विशाल स्क्रीन वाले टीवी की कीमत किसी दो मंजिला मकान से कम नहीं है। आइए जानते हैं आखिर इसमें ऐसा क्या खास है।

विज्ञापन
sony bravia 9ii 115 inch smart tv launched in india price features hindi
Sony Bravia 9II स्मार्ट टीवी - फोटो : सोनी

विस्तार

घर में सिनेमाघर जैसा अनुभव देने का दावा करते हुए Sony ने भारत में अपनी सबसे प्रीमियम Bravia स्मार्ट टीवी रेंज पेश कर दी है। खास बात यह है कि कंपनी ने पहली बार 115 इंच स्क्रीन वाला टीवी भारतीय बाजार के लिए पेश किया है, जो अब तक का उसका सबसे बड़ा Bravia टेलीविजन है। इसकी कीमत 45.99 लाख रुपये रखी गई है, यानी इतने पैसों में कई शहरों में दो मंजिला मकान खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन


Sony ने अपनी Bravia 9II सीरीज को नए मॉडल्स के साथ अपडेट किया है। इसके साथ ही Bravia 7II सीरीज के नए प्रीमियम टीवी भी भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। इससे पहले कंपनी मई में Bravia 3II सीरीज लॉन्च कर चुकी थी। अब कंपनी ने Bravia 7II और Bravia 9II सीरीज के कुल 7 नए मॉडल पेश किए हैं।
विज्ञापन

Bravia 9II की कीमत और ऑफर

Bravia 9II सीरीज तीन स्क्रीन साइज, 75 इंच, 85 इंच और 115 इंच में उपलब्ध होगी। इन टेलीविजन सेट की कीमत 8,39,900 रुपये से लेकर 45,99,900 रुपये के बीच हैं। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इन Smart TV को भारी डिस्काउंट पर बेच रही है। फिलहाल 115 इंच वाला मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी का कहना है कि इसे जल्द भारतीय बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bravia 7II सीरीज भी हुई लॉन्च

Sony ने Bravia 7II सीरीज को 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया है। इस सीरीज के सभी मॉडल फिलहाल भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और इन्हें Sony के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Bravia 9II में क्या मिलेगा खास?

  • Sony का दावा है कि Bravia 9II को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर्स को घर बैठे थिएटर जैसा अनुभव मिल सके। इसमें True RGB LED टेक्नोलॉजी के साथ Bravia XR प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतर रंग, गहरा कॉन्ट्रास्ट और ज्यादा वास्तविक तस्वीरें दिखाने में मदद करता है।
  • टीवी में लुमिनान्स बूस्टर प्रो, स्मूथ कलर ग्रेडेशन, इमर्सिव ब्लैक स्क्रीन प्रो, ग्लेयर फ्री डिस्प्ले और RGB LED बैकलाइट जैसी एडवांस डिस्प्ले तकनीकें शामिल हैं। ऑडियो के लिए इसमें 8 फुल-रेंज स्पीकर्स और 2 ट्वीटर दिए गए हैं, जिससे दमदार साउंड का अनुभव मिलता है।
  • यह स्मार्ट टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है और इसमें Gemini AI का सपोर्ट भी मिलता है। यूजर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) फीचर की मदद से वॉयस कमांड देकर टीवी को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह Bravia सीरीज का अब तक का सबसे बड़ा स्क्रीन वाला टेलीविजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed