फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Telegram Removed From App Store, Restored Hours Later

Telegram App Store Ban: एपल एप स्टोर से हटा टेलीग्राम, कुछ ही देर में हुई वापसी; जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 04 Aug 2026 10:45 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 04 Aug 2026 10:45 AM IST
सार

Telegram ban: एपल एप स्टाेर से अचानक टेलीग्राम गायब हो गया। जिससे दुनियाभर के यूजर्स हैरान रह गए। केवल भारत में ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर एप स्टोर से इसे हटा दिया गया था। हालांकि कुछ ही समय बाद एप को रिस्टोर कर लिया गया। आखिर एपल ने ऐसा क्यों किया और कुछ ही घंटों बाद इसे दोबारा क्यों बहाल कर दिया गया? आइए जानते हैं पूरे मामले को।
 

विज्ञापन
Telegram Removed From App Store, Restored Hours Later
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Apple App Store Telegram: बीते कल यानी सोमवार को अचानक टेलीग्राम एप कुछ समय के लिए एपल एप स्टोर से हटा दिया गया था। इस समस्या का सामना दुनिया भर के यूजर्स को करना पड़ा। भारत समेत दुनिया के कई देशों में यूजर्स को एप डाउनलोड करने का विकल्प नहीं मिल रहा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर टेलीग्राम क बैन होने की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसके कुछ घंटों बाद एप को फिर से App Store पर रिस्टोर कर लिया गया। अब यानी आज यूजर्स एप स्टोर से इसे आसानी से डाउनलोड और यूज दोनों कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


क्यों हटाया गया था Telegram?
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार एप की समीक्षा के दौरान ऐसा कंटेंट मिला था, जो कंपनी के नियमों का या निर्देशों का उल्लंघन करता था। एपल के नियमों के तहत बाल यौन शोषण सामग्री (Child Sexual Abuse Material) पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
विज्ञापन

कंपनी के अनुसार, टेलीग्राम ने तुरंत उस कंटेंट को हटा दिया और उसे पोस्ट करने वाले यूजर को भी बैन कर दिया। इसके बाद एप को दोबारा एप स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलीग्राम ने क्या कहा?
हालांकि टेलीग्राम के सीईओ की तरफ से अभी तक इससे संबंधित कोई विस्तृत टिप्पणी या आधिकारिक जवाब नहीं आया है, लेकिन जब इंटरनेट पर एप के पूरी तरह बंद होने या बैन होने की अफवाहें उड़ने लगीं, तब टेलीग्राम ने अपने आधिकारिक एक्स पर चुटकी लेते हुए एक मशहूर डायलॉग पोस्ट किया Reports of my demise are greatly exaggerated. यानी मेरे खत्म होने की खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।
 

Apple ने क्या कहा?
एपल के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि टेलीग्राम अस्थायी रूप से हटाया गया था, लेकिन दिशानिर्देशों के उल्लंघन से जुड़े मामलों पर कंपनी ने अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की। वहीं, Telegram ने भी मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।


यूजर्स के बीच क्यों बढ़ी चिंता?
टेलीग्राम के अचानक App Store से हटने के बाद कई यूजर्स को लगा कि एप को स्थायी रूप से बैन कर दिया गया है। क्योंकि भारत समेत कई देशों में यह कुछ समय के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं था।
हालांकि, Apple ने साफ कर दिया कि यह केवल एक अस्थायी कार्रवाई थी और जरूरी बदलाव किए जाने के बाद एप को फिर से बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed