फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   health news

Baghpat News: लंपी की चपेट में आए 30 गोवंश, डाॅक्टर न आने से रोष

Thu, 13 Aug 2026 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
health news
रटौल। चमरावल गांव में 30 गोवंश लंपी बीमारी की चपेट में आने से पशु पालकों में हड़कंप मचा हुआ है। आरोप है कि फोन करने के बाद भी पशु चिकित्सक नहीं पहुंचे, जिससे उन्हें निजी चिकित्सकों के से उपचार कराना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से गांव में शिविर लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के जगमाल त्यागी, रामभूल त्यागी व राजू त्यागी ने बताया कि 20 दिन से गांव में गोवंश में लंपी बीमारी फैल रही है। लंपी बीमारी की चपेट में अजय कुमार के तीन, राजू त्यागी का एक, प्रवीण त्यागी के पांच, वेदप्रकाश का एक, बॉबी के तीन, पिंकी त्यागी के तीन, जयकुमार के तीन, रामभूल के दो, विनोद के दो, नरेश का एक, बालकराम के दो, अमरीश का एक व महेश के दो गोवंश आए हैं।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी पशु चिकित्सक गांव में नहीं आ रहे हैं और जब भी संपर्क करते है तो उनके फोन बंद आते हैं। इससे उन्हें निजी पशु चिकित्सकों से उपचार कराना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत कर पशु चिकित्सकों को भेजकर उपचार करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को टीम को भेजकर उपचार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed