फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan monsoon weather yellow alert 30 districts today weather update

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी, 30 जिलों में बिजली गिरने का खतरा! येलो अलर्ट जारी

Wed, 12 Aug 2026 06:29 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Wed, 12 Aug 2026 06:29 PM IST
सार

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 13 अगस्त को मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी, लेकिन बारिश की तीव्रता कम होने का अनुमान है। भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, जबकि 30 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 अगस्त के बाद पश्चिमी और 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां कम होने की संभावना है।
 

विज्ञापन
rajasthan monsoon weather yellow alert 30 districts today weather update
राजस्थान में यलो अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में 13 अगस्त को मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी, लेकिन बारिश की तीव्रता में पहले के मुकाबले कमी आने का संकेत है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य के किसी भी हिस्से में भारी या अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, आकाशीय बिजली और मेघगर्जन को लेकर प्रशासन व आम जनता को सतर्क किया गया है। पूर्वी राजस्थान के सभी जिलों तथा पश्चिमी राजस्थान के दो जिलों को मिलाकर कुल 30 जिलों में वज्रपात और गर्जना का येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। खराब मौसम के दौरान बिजली गिरने की आशंका के कारण विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


चार संभागों में बारिश के आसार, पश्चिमी राजस्थान में कम होगी गतिविधि
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में मौसम का असर अधिक दिखाई देगा। इन क्षेत्रों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है। दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभागों में बारिश का दायरा बेहद सीमित रहेगा। यहां केवल कुछ स्थानों या कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। पूरे पश्चिमी भाग में एक साथ बारिश नहीं होगी। मौसम का यह बदला हुआ रुख संकेत दे रहा है कि प्रदेश में बारिश का दौर अब धीमा हो रहा है।
विज्ञापन


30 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 30 जिलों में बारिश के साथ वज्रपात और मेघगर्जन का येलो अलर्ट घोषित किया है। इसमें पूर्वी राजस्थान के 28 जिले शामिल हैं- अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर। पश्चिमी राजस्थान में केवल जालोर और पाली जिले को इस अलर्ट श्रेणी में रखा गया है, जहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सरकार के खिलाफ मंत्री: सफाईकर्मियों के समर्थन में धरने पर बैठे मंत्री संजय शर्मा, गहलोत-पायलट ने उठाए सवाल

11 जिलों में कोई चेतावनी नहीं
पश्चिमी राजस्थान के शेष 11 जिलों यानी बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलोदी और श्रीगंगानगर के लिए 13 अगस्त को कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की गई है। आने वाले दिनों में बारिश के और अधिक घटने के आसार हैं। मौसम केंद्र के अनुसार 14 अगस्त के बाद से पश्चिमी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ जाएंगी। इसके बाद 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान के क्षेत्रों में भी मानसूनी गतिविधियों में कमी आएगी और वर्षा की तीव्रता घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed