{"_id":"6a7c37d57718edcac80d0379","slug":"ram-temple-wasn-t-state-subject-when-bjp-derived-political-mileage-from-it-priyanka-gandhi-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'संसद में जवाब देने से बच रही सरकार', निशाना साधते हुए प्रियंका ने क्या-क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'संसद में जवाब देने से बच रही सरकार', निशाना साधते हुए प्रियंका ने क्या-क्या कहा?
Wed, 12 Aug 2026 02:37 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि सरकार संसद में राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी से जुड़े सवालों का जवाब देने से इनकार कर रही है। सरकार इसे राज्य का विषय बता रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राम मंदिर से राजनीतिक लाभ लेने में कोई हिचक नहीं दिखाई थी।
संसद में मानसून सत्र खत्म होने के करीब होने के बावजूद जारी गतिरोध के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा, यह दिखाता है कि सरकार लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी महसूस नहीं करती। संसद ही वह जगह है, जहां उसे सवालों के जवाब देने होते हैं और बयान देना होता है।
उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुए थे। देश के युवा सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सड़कों पर उतरे थे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई गईं, आंसू गैस छोड़ी गई और पैलेट गन से गोली चलाई गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद को 'लुंगी वाला' कहा गया, सभापति हुए नाराज; दी सांसदों को सख्त हिदायत
प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार में प्रदर्शनकारियों पर एके-47 का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने पूछा कि सरकार को यह लगता ही नहीं कि उसे इसका जवाब देना चाहिए। सरकार यह बताने के लिए भी बयान नहीं देना चाहती कि ऐसा कैसे हुआ और इसका आदेश किसने दिया। उन्होंने ये बातें संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।