{"_id":"6a7c1bdaef7394d561056f76","slug":"rahul-gandhi-target-amit-shah-over-jantar-mantar-police-action-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- हम उन्हें सुनना ही नहीं चाहते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- हम उन्हें सुनना ही नहीं चाहते
Wed, 12 Aug 2026 12:38 PM IST
नितिन गौतम
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:38 PM IST
सार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री विपक्ष के सवालों के जवाब नहीं दे रहे हैं और संसद नहीं आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि राहुल गांधी ने और क्या क्या कहा...
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का साफ कहना है कि हम अमित शाह के भाषण को सुनना ही नहीं चाहते। मेरा 'हम' से मतलब देश की युवा पीढ़ी से है। राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह में हिम्मत ही नहीं है और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
राहुल गांधी बोले- अमित शाह इस्तीफा दें
बुधवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'हम बस जानना चाहते हैं कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोलियां किसने चलवाईं? किसने इसके आदेश दिए? लाठीचार्ज के आदेश किसने दिए? वो आदेश गृह मंत्रालय से दिए गए। क्या अमित शाह ने आदेश दिए या नहीं। अगर उन्होने इसके आदेश दिए तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वे दोषी हैं और अगर उन्होंने आदेश नहीं दिए तो भी उन्हें इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वे पद के योग्य नहीं हैं।'
राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह 20 दिनों से संसद में नहीं आ रहे हैं। वे गाड़ियों के काफिले के साथ संसद आते हैं। उनके घर के बाहर पुलिस की कई गाड़ियां खड़ी हुई हैं कि कहीं कोई छात्र न आ जाए। गृह मंत्री में हिम्मत नहीं है।
विज्ञापन
पत्रकारों पर भड़के राहुल गांधी
जब राहुल गांधी अपनी बात रख रहे थे, तभी एक पत्रकार ने बीच में ही सवाल कर दिया, जिससे राहुल गांधी नाराज हो गए और पत्रकार से कहा कि 'आप सत्ता पक्ष के लोगों को भी क्या इसी तरह से बीच में टोकते हैं? हमें 24 घंटा टोकते रहते हैं, लेकिन उन्हें टोकने की आपकी हिम्मत नहीं है। क्यों आप उनके सामने चुप करके खड़े हो जाते हैं? पूरे देश के छात्र सरकार से नहीं डर रहे हैं तो आपको भी नहीं डरना चाहिए।'