फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliament reffered fcra amendment bill to jpc consist twenty one members from lok sabha ten rajya sabha

Parliament: जेपीसी के पास भेजा गया FCRA संशोधन विधेयक, समिति में 21 सदस्य लोकसभा और 10 राज्यसभा के होंगे

Wed, 12 Aug 2026 02:39 PM IST
नितिन गौतम एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 12 Aug 2026 02:39 PM IST
सार

एफसीआरए संशोधन विधेयक को आज जेपीसी के पास भेजने का प्रस्ताव लोकसभा में पेश किया गया, जिसे पारित कर दिया गया। अब जेपीसी इस बिल पर मंथन कर संसद के शीतकालीन सत्र तक अपनी रिपोर्ट देगी। गौरतलब है कि एफसीआरए विधेयक पर काफी हंगामा हुआ और इसे जेपीसी को भेजने की मांग की जा रही थी। 

विज्ञापन
parliament reffered fcra amendment bill to jpc consist twenty one members from lok sabha ten rajya sabha
लोकसभा - फोटो : संसद टीवी/वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

एफसीआरए संशोधन विधेयक को जेपीसी के पास भेजने की सहमति बन गई है। बिल को जेपीसी के पास भेजने का प्रस्ताव लोकसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पेश किया, जो पारित हो गया। प्रस्तावित जेपीसी में कुल 31 सदस्य होंगे, जिनमें से 21 सदस्य लोकसभा से और 10 सदस्य राज्यसभा से होंगे। 
विज्ञापन


प्रस्ताव में कहा गया कि विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक 2026 को सदनों की एक संयुक्त समिति को भेजा जाए, जिसमें लोकसभा के माननीय अध्यक्ष द्वारा मनोनीत इस सदन के 21 सदस्य और राज्यसभा के माननीय सभापति द्वारा मनोनीत 10 सदस्य होंगे। समिति को विधायी प्रावधानों की गहन जांच करने का काम सौंपा गया है और समिति को 2026 के शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह के अंतिम दिन तक संसद को अपनी रिपोर्ट देनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed