{"_id":"6a7d85d1d2a55b1a370738d5","slug":"fraud-with-young-boy-in-snapchat-in-jagraon-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़की की आवाज निकाल स्नैपचैट पर युवक को फंसाया: 2.39 लाख ठगे, साइबर क्राइम टीम ने दबोचा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की की आवाज निकाल स्नैपचैट पर युवक को फंसाया: 2.39 लाख ठगे, साइबर क्राइम टीम ने दबोचा आरोपी
Thu, 13 Aug 2026 02:22 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:22 PM IST
सार
विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोहाली का रहने वाला है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम मामले में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर लड़की की आवाज निकालकर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमन निवासी वार्ड नंबर-2, पक्का दरवाजा, कुराली (मोहाली) के रूप में हुई है। आरोपी ने जगराओं के गांव कुलार निवासी मनजोत सिंह को ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने का झांसा देकर 2 लाख 39 हजार 750 रुपये ठग लिए थे।
विज्ञापन
साइबर क्राइम के एएसआई जगरूप सिंह ने बताया कि मनजोत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान 13 मई 2026 को उसके स्नैपचैट पर एक आईडी से मैसेज आया। मैसेज में ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने की पेशकश की गई थी।
विज्ञापन
मनजोत ने जब उक्त आईडी से संपर्क किया तो एक महिला ने उससे बातचीत शुरू कर दी। बाद में उसने अपना नाम बरकत कौर गिल बताते हुए खुद को ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एनआरआई बताया। महिला ने कहा कि उसने पहले एक लड़की का ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाया था, लेकिन वह विदेश नहीं जा सकी। उसके पैसे एजेंट के पास फंसे हुए हैं और यदि मनजोत 45 हजार रुपये दे तो उसके नाम पर वह वीजा लगवा सकती है।
विज्ञापन
दादी बनकर भी किया फोन, भरोसे में लिया
मनजोत के मुताबिक, आरोपी महिला की कथित दादी ने भी फोन कर उसकी बात की पुष्टि की और भरोसा दिलाया कि उनकी पोती ऑस्ट्रेलिया में रहती है। दोनों की बातों पर विश्वास करके मनजोत ने अलग-अलग किस्तों में पैसे भेजने शुरू कर दिए। पीड़ित के अनुसार, 15 मई को 44,750 रुपये, 18 मई को आईलेट्स सर्टिफिकेट के नाम पर 50 हजार रुपये, 20 मई को वीजा के नाम पर 50 हजार रुपये, 21 मई को 25 हजार रुपये और 23 मई को कुल 70 हजार रुपये भेजे गए। इस तरह आरोपी ने उससे कुल 2,39,750 रुपये हासिल कर लिए। 24 मई को भारत आने की बात कही।
फोन मिला बंद
पीड़ित ने बताया कि पैसे लेने के बाद महिला ने कहा कि वह 24 मई को भारत आ रही है। इसके बाद अगले दिन उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा। काफी प्रयासों के बावजूद जब महिला से संपर्क नहीं हुआ तो मनजोत को ठगी का एहसास हुआ। उसने पुलिस को शिकायत दी।
साइबर क्राइम पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने इसी तरीके से और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।