अगर आप इस छुट्टी को घर पर रहकर फिल्मों के साथ बिताने का प्लान बना रहे हैं, तो देशभक्ति और देश के लिए बलिदान की कहानियों पर बनी कुछ फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं। इन फिल्मों में सैनिकों की बहादुरी से लेकर आजादी की लड़ाई और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा देखने को मिलता है।
{"_id":"6a7d6c2d5f8dcbac8200bd1b","slug":"from-shershaah-to-rang-de-basanti-watch-these-patriotic-films-on-ott-this-independence-day-2026-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2026: ‘शेरशाह’ से ‘रंग दे बसंती’ तक, किस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें देशभक्ति वाली फिल्में?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Independence Day 2026: ‘शेरशाह’ से ‘रंग दे बसंती’ तक, किस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें देशभक्ति वाली फिल्में?
Thu, 13 Aug 2026 01:05 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:05 PM IST
सार
Patriotic Movies on OTT: 15 अगस्त को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। यह दिन हमारे लिए बेहद खास है, क्योंकि 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। इस स्वतंत्रता दिवस पर घर बैठे ओटीटी पर देखिए ये शानदार फिल्में।
विज्ञापन
देशभक्ति वाली फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरशाह
- फोटो : X
‘शेरशाह’
- सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है।
- फिल्म में उनके निजी जीवन के साथ-साथ सेना में उनके सफर को भी दिखाया गया है।
- फिल्म में विक्रम बत्रा के साहस, देश के लिए उनके समर्पण और बलिदान की कहानी दिखाई गई है।
- ‘शेरशाह’ आप प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैें।
धुरंधर
- फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’
- हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ को दर्शकों से काफी प्यार मिला था।
- फिल्म की कहानी ऐसे शख्स पर आधारित है, जो पाकिस्तान में स्पाई बनकर जाता है, और वहां मौजूद आतंकवादियों से बदला लेता है।
- इसका पहला पार्ट आप नेटफ्लिक्स, तो वहीं दूसरा पार्ट जियो होटस्टार पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म राजी का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
‘राजी’
- आलिया भट्ट और विक्की कौशल की ‘राजी’ देशभक्ति की कहानी को एक अलग तरीके से दिखाती है।
- फिल्म एक ऐसी भारतीय महिला की कहानी है, जो 1971 के युद्ध के दौरान एक पाकिस्तानी सैन्य परिवार में शादी करती है और गुप्त रूप से भारत के लिए जासूसी करती है।
- फिल्म में देश के लिए अपने परिवार और निजी भावनाओं से ऊपर उठकर बलिदान देने की कहानी देखने को मिलती है।
- इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
बॉर्डर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
‘बॉर्डर 2’
- सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित देशभक्ति फिल्मों में से एक है।
- जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित है।
- फिल्म में भारतीय सैनिकों की एक छोटी टुकड़ी को बड़ी संख्या में दुश्मन सैनिकों का बहादुरी से सामना करते हुए दिखाया गया है।
- देशभक्ति और दमदार डायलॉग्स की वजह से यह फिल्म आज भी लोगों को पसंद आती है।
- ‘बॉर्डर 2’ भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।