‘अवारापन’ के फ्लॉप होने से निराश हुई थीं श्रिया सरन; नॉमिनेशन के बावजूद अवॉर्ड शो में नहीं मिला था न्योता
Shriya Saran: फिल्म ‘अवारापन’ के सीक्वल ‘अवारापन 2’ की रिलीज से पहले श्रिया सरन ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादें शेयर की हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘अवारापन’ ने समय के साथ इस फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई और आज इसे एक कल्ट फिल्म के तौर पर देखा जाता है। फिल्म में इमरान हाशमी, श्रिया सरन और मृणालिनी शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। अब फिल्म के सीक्वल ‘अवारापन 2’ की रिलीज से पहले श्रिया सरन ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादें साझा की हैं।
‘अवारापन’ के फ्लॉप होने से निराश थीं श्रिया सरन
श्रिया सरन ने पिंकविला से बातचीत में बताया, ‘जब फिल्म रिलीज हुई थी, तो हम सभी को इससे बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ। मुझे लगता है कि यह फिल्म अपने समय से काफी आगे थी। इसे कुछ अवॉर्ड शो में नॉमिनेशन भी मिला था, लेकिन उन्होंने मुझे इनवाइट तक नहीं किया।’
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगा था कि ‘अवारापन’ को दर्शक खूब पसंद करेंगे और फिल्म को सेलिब्रेट किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसकी वजह से वह काफी निराश हुई थीं।
आज भी फिल्म को मिल रहा है प्यार
श्रिया ने बताया कि फिल्म की रिलीज के कई साल बाद भी लोग उनसे मिलकर ‘अवारापन’ की तारीफ करते हैं। पहले उन्हें लगता था कि शायद लोग फिल्म के गानों की वजह से इसे पसंद करते हैं, क्योंकि फिल्म का म्यूजिक काफी पॉपुलर था और इमरान हाशमी की परफॉर्मेंस भी शानदार थी।
लेकिन अब श्रिया को लगता है कि लोगों को फिल्म की कहानी और उसकी भावनाओं ने जोड़ा था। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही इंटेंस कहानी थी और दर्शकों ने इसे दिल से महसूस किया। यही वजह है कि करीब दो दशक बाद भी फिल्म को दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है।
क्या है ‘अवारापन’ की कहानी?
- ‘अवारापन’ साल 2007 में रिलीज हुई एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म थी।
- इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और इसे महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था।
- फिल्म में इमरान हाशमी ने शिवम पंडित का किरदार निभाया था।
- कहानी एक परेशान गैंगस्टर शिवम की है, जिसकी जिंदगी उस वक्त बदलने लगती है जब उसे एक पाकिस्तानी लड़की आलिया पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी जाती है।
- फिल्म की कहानी, इमोशन और म्यूजिक को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
- ‘तो फिर आओ’, ‘तेरा मेरा रिश्ता’ और ‘माहिया’ जैसे गाने आज भी लोगों के बीच पॉपुलर हैं।
14 अगस्त को रिलीज होगी ‘अवारापन 2’
- करीब दो दशक बाद ‘अवारापन 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
- फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है।
- इसमें इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
- ‘अवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- फिल्म का मुकाबला सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से होगा।
ये भी पढ़ें- Box Office: ‘स्पाइडर मैन 4’ का धमाल बरकरार, लाखों में सिमटी ‘ओह माय डॉग’ की कमाई; जानें बाकी फिल्मों का हाल