फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना ने दिल्ली सीएम के साथ मनाई तीज, क्वीन के गाने पर लगाए ठुमके; साझा की तस्वीरें

Wed, 12 Aug 2026 10:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 12 Aug 2026 10:48 PM IST
सार

Kangana Ranaut Celebrated Teej With Delhi CM Rekha Gupta: कंगना रनौत ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के घर पर तीज का त्योहार मनाया। इस उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए भावुक संदेश भी लिखा।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Celebrated Teej With Delhi CM Rekha Gupta Share Unseen Pictures
कंगना रनौत ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ मनाया तीज का त्योहार - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

कंगना रनौत ने बुधवार देर रात इंस्टाग्राम पर तीज उत्सव मनाते हुए कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के घर पर तीज का त्योहार मनाया। इस मौके पर वह हरे रंग की साड़ी पहने नजर आईं। रेखा गुप्ता के साथ भी उन्होंने तीज मनाते हुए कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। 

Kangana Ranaut Celebrated Teej With Delhi CM Rekha Gupta Share Unseen Pictures
कंगना रनौत ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ मनाया तीज का त्योहार - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

इंस्टाग्राम पर रेखा गुप्ता के लिए लिखा खास संदेश 
इंस्टाग्राम पर तीज मनाते हुए तस्वीरें पोस्ट करने के साथ ही कंगना ने एक कैप्शन भी लिखा। वह इसमें लिखती हैं, ‘मेरी पहली तीज का त्योहार। रेखा दीदी के घर पर। उन्होंने सच में एक बड़ी बहन का प्यार और दुलार दिया। बिल्कुल घर जैसा अपनापन मुझे मिला।’ 
कंगना आगे लिखती हैं, ‘सबको तीज की अनेक शुभकामनाएं। 

Kangana Ranaut Celebrated Teej With Delhi CM Rekha Gupta Share Unseen Pictures
कंगना रनौत ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ मनाया तीज का त्योहार - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना ने लगाई हाथों में मेहंदी
आगे कंगना ने कई तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वह हाथों में मेहंदी लगाती दिखाई दीं। उनके ईद-गिर्द कई और महिलाएं भी बैठी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Celebrated Teej With Delhi CM Rekha Gupta Share Unseen Pictures
कंगना रनौत ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ मनाया तीज का त्योहार - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना ने किया जमकर डांस 
आगे तस्वीरों में वह अपनी फिल्म ‘क्वीन’ के गाने ‘लंदन ठुमका दा’ पर डांस करती दिखीं। उनके साथ तीज का त्योहार मनाने आईं महिलाओं ने भी डांस किया। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी कंगना के साथ डांस किया। 
विज्ञापन
Kangana Ranaut Celebrated Teej With Delhi CM Rekha Gupta Share Unseen Pictures
कंगना रनौत तीज मनाते हुए - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना रनौत करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं?
कंगना रनौत बतौर सांसद अपनी नई भूमिकाओं को निभा रही हैं। साथ ही वह एक्टिंग की दुनिया में भी सक्रिय हैं। इस साल वह फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आईं। इसके अलावा वह फिल्म 'क्वीन 2' भी कर रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed