फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ravi Kishan Reaction In Viral Meme Saluted Gen Z And Revealed Reason For Wearing Dhoti In Parliament

Ravi Kishan: रवि किशन ने क्यों रखा मौन व्रत? जेन-जी को किया सलाम; बताई धोती पहनने की वजह

Wed, 12 Aug 2026 06:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 12 Aug 2026 06:16 PM IST
सार

Ravi Kishan Saluted Gen Z: सोशल मीडिया पर इस वक्त सिर्फ अभिनेता और सांसद रवि किशन छाए हुए हैं। उनके कुछ मीम्स बहुत चर्चा में हैं। यह मीम्स जेन जी के फेवरेट हैं। जेन जी से मिले इस प्यार पर रवि किशन ने भी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Ravi Kishan Reaction In Viral Meme Saluted Gen Z And Revealed Reason For Wearing Dhoti In Parliament
अभिनेता और सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रवि किशन के ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर…’ जैसे मीम्स सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। इन्हें यंग कंटेंट क्रिएटर री-क्रिएट कर रहे हैं। जेन जी की फेवरेट लिस्ट में रवि किशन पर बने कई मीम्स शामिल हैं। इस बात से रवि किशन भी काफी खुश हैं। इसी खुशी को जाहिर करते हुए उन्होंने जेन जी को एक खास न्योता दिया है। जानिए, जेन जी पर क्या बोले अभिनेता रवि किशन। 

विज्ञापन

Ravi Kishan Reaction In Viral Meme Saluted Gen Z And Revealed Reason For Wearing Dhoti In Parliament
सांसद और अभिनेता रवि किशन - फोटो : PTI

माैन व्रत और जेन जी पर क्या-क्या बोले अभिनेता? 

संसद के बाहर पीटीआई से की गई बातचीत में रवि किशन कहते हैं, ‘मेरे मौन व्रत के दौरान जेन जी ने मुझे निशब्द कर दिया। जेन जी ने मुझ पर जो प्यार बरसाया है, वह कमाल का है और यह रुक नहीं रहा। यह दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है।’ 

रवि किशन आगे कहते हैं, ‘मैं उन सभी युवाओं, उन सभी जेन जी को आमंत्रित करता हूं जो इस देश का भविष्य हैं, जो एक दिन भारत की संसद में आएंगे। मैं आपकी बुद्धिमत्ता को सलाम करता हूं। आप लोग जिस तरह की क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं, वह अविश्वसनीय है। आप लोगों ने मुझे, मेरे स्टाइल, मेरे शब्दों, मेरे नाम और यहां तक कि मेरी शोहरत को भी एक बहुत बड़े और असाधारण स्तर पर पहुंचा दिया है।’ 

ये खबर भी पढ़ें‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ लाइन वायरल होने पर रवि किशन ने दिया रिएक्शन; वीडियो रीपोस्ट कर कही ये बात


किस कारण से पहनते हैं धोती रवि किश? 

आगे रवि किशन ने बताया कि वह समय-समय पर संसद आते वक्त धोती क्यों पहनते हैं। इस पर वह कहते हैं, ‘मेरे पिता जी धोती पहना करते थे, वह अब नहीं रहे। इसलिए जब भी आप मुझे धोती पहने देखें तो समझ जाइए कि मैं उनको बहुत मिस कर रहा हूं।’ 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ravi Kishan Reaction In Viral Meme Saluted Gen Z And Revealed Reason For Wearing Dhoti In Parliament
सांसद और अभिनेता रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

ये खबर भी पढ़ें: Ravi Kishan Memes: सोशल मीडिया पर क्यों छाए रवि किशन? यहां देखें अभिनेता पर बने टॉप 7 मीम्स 

एक्टिंग के वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं रवि किशन?
इस साल वह वेब सीरीज ‘मामला लीगल है 2’ और ‘मां बहन’ में नजर आए थे। जल्द वह फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह नेगेटिव रोल निभाने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed