फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैन ने किया था जबरन किस, वीडियो वायरल होने पर निकिता ने दी प्रतिक्रिया; कहा- 'मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं'

Wed, 12 Aug 2026 04:14 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 12 Aug 2026 04:14 PM IST
सार

Nikita Rawal On Viral Video: निकिता रावल का वीडियो वायरल होने के बाद कई फैंस ने उनका सपोर्ट किया है। इस पर अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Nikita Rawal Breaks Silence After VIRAL Video Shows Female Fan Kissing Her On Lips
निकिता रावल - फोटो : सोशल मीडिया
आठ अगस्त को अभिनेत्री निकिता रावल उस वक्त चर्चा में आ गईं, जब रेड कार्पेट पर एक महिला फैन ने अचानक उनके होंठों पर चूम लिया। इससे एक्ट्रेस हैरान और असहज हो गईं। यह घटना वीडियो में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे यूजर्स के बीच इस पर खूब चर्चा होने लगी।
Nikita Rawal Breaks Silence After VIRAL Video Shows Female Fan Kissing Her On Lips
निकिता रावल - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो पर निकिता की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के कुछ दिनों बाद, 12 अगस्त को निकिता ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर देश भर के फैंस से मिले सपोर्ट वाले मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए। कई लोगों ने निकिता के प्रति अपना समर्थन जताया और घटना के बाद उन्हें प्यार भेजा।

Viral Video: सैफ अली खान ने लंदन में क्यों खेला क्रिकेट? पिता से जुड़ा है मामला; देखें वायरल वीडियो

Nikita Rawal Breaks Silence After VIRAL Video Shows Female Fan Kissing Her On Lips
निकिता रावल - फोटो : सोशल मीडिया
निकिता ने फैन का अदा किया शुक्रिया
मैसेज का जवाब देते हुए, निकिता ने विवाद के दौरान साथ देने के लिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, 'इतने प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं इसकी तारीफ करती हूं। आप जानते हैं कि मैं सही हूं, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मैं हमेशा सच के साथ खड़ी रहूंगी।'

एक फैन ने निकिता के सपोर्ट में लिखा कि वह उस महिला फैन को सजा देते। इस पर निकिता ने बस इतना कहा, 'आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Nikita Rawal Breaks Silence After VIRAL Video Shows Female Fan Kissing Her On Lips
निकिता रावल - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो के अनुसार, महिला फैन ने पहले निकिता के गाल पर किस किया, फिर उन्हें अपनी ओर खींचा और होंठों पर किस किया। निकिता इस अचानक हुई हरकत से चौंक गईं। उन्हें उस फैन को रोकने और दूर धकेलने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता था।
विज्ञापन
Nikita Rawal Breaks Silence After VIRAL Video Shows Female Fan Kissing Her On Lips
निकिता रावल - फोटो : सोशल मीडिया
निकिता का वर्कफ्रंट
निकिता ने बॉलीवुड और साउथ इंडियन, दोनों तरह की फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों में 'ब्लैक एंड व्हाइट', 'मिस्टर हॉट मिस्टर कूल', 'द हीरो- अभिमन्यु', 'अम्मा की बोली', 'गरम मसाला' और अन्य शामिल हैं।
वह जल्द ही 'रोटी कपड़ा और रोमांस' में नजर आएंगी, जिसमें वह अरशद वारसी और चंकी पांडे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Buzzzooka Spotlight (@buzzzookaspotlight)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed