पवन सिंह के जबरा फैन को सिक्योरिटी ने स्टेज से धक्का देकर उतारा; बाद में पावर स्टार ने गले लगाकर खिंचवाई फोटो
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे अपने जबरा फैन को गले लगाते दिख रहे हैं। मगर, उससे पहले उनके सिक्योरिटी स्टाफ ने शख्स के साथ बदसलूकी की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पावर स्टार पवन सिंह के फैंस की कमी नहीं है। लोग उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। साथ में तस्वीरें लेना चाहते हैं। हालांकि, कई बार सुरक्षा कारणों से फैंस को यह मौका नहीं मिल पाता है। मगर, एक जबरा फैन की दिली ख्वाहिश खुद पवन सिंह ने पूरी की। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पवन सिंह के फैन को सिक्योरिटी ने धकेला
पवन सिंह बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बस्ती में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुए थे। यह दरअसल, कांवड़ महोत्सव से जुड़ा कार्यक्रम था, जहां पवन सिंह ने कई भजन गाकर परफॉर्मेंस दी। इसी दौरान पवन सिंह का एक कांवड़िया प्रशंसक कथित तौर पर बैरिकेड तोड़कर स्टेज पर चढ़ आया। पवन सिंह के सुरक्षा स्टाफ ने जबरा फैन को स्टेज से धक्का देकर नीचे उतार दिया। मगर, फिर पवन सिंह बीच में आए।
पवन सिंह बोले- 'बाबू...'
स्टेज से धक्का देकर उतारे गए फैन पर जैसे ही पवन सिंह की नजर पड़ी, उन्होंने तुरंत उसे पुकारा। एक्टर ने कहा, 'बाबू इधर आओ'। सुरक्षाकर्मियों के मना करने के बावजूद पवन सिंह ने फैन को स्टेज पर बुलाया, गले से लगाया और फिर साथ में तस्वीर क्लिक कराई। एक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
In Uttar Pradesh’s Basti district, a programme featuring popular Bhojpuri actor-singer Pawan Singh took an unexpected turn when one of his enthusiastic fans climbed onto the stage.
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) August 10, 2026
The bouncers, police personnel and some leaders present on the stage reportedly grabbed the fan… pic.twitter.com/z5mnzX7NXr
यूजर्स बोले- 'बड़ा है पावर स्टार का दिल'
वीडियो पर नेटिजंस के अलग-अलग रिएक्शंस आ रहे हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'पवन सिंह ने अपने फैन का दिन बना दिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसीलिए तो कहते हैं कि पवन सिंह का दिल बहुत बड़ा है'। वहीं, कुछ यूजर्स सिक्योरिटी स्टाफ के व्यवहार पर सवाल कर रहे हैं। पवन सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनका गाना 'गनु के पापा' रिलीज हुआ है। नाम से ही साफ है कि यह भोजपुरी गाना है। इसके अलावा वे रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में भी नजर आ रहे हैं।