फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Divyenndu Says Killing Munna Bhaiya Was A Mistake In The Mirzapur Series

‘हम अमर हैं’, ‘मिर्जापुर’ सीरीज में मुन्ना भैया की मौत पर दिव्येंदु का मजेदार बयान; कहा- वो एक गलती थी

Wed, 12 Aug 2026 03:08 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 12 Aug 2026 03:08 PM IST
सार

Mirzapur The Movie: 11 अगस्त को मच अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में दिव्येंदु भी मुन्ना भैया के किरदार में वापस लौट रहे हैं। अब सीरीज से उनके किरदार को हटाने पर एक्टर ने बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Divyenndu Says Killing Munna Bhaiya Was A Mistake In The Mirzapur Series
दिव्येंदु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘मिर्जापुर: द फिल्म’ को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा दिव्येंदु की मुन्ना भैया के किरदार में वापसी को लेकर हो रही है। वेब सीरीज में मुन्ना भैया की मौत हो चुकी थी, ऐसे में उनका दोबारा लौटना फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला है।

विज्ञापन

हिंदी फिल्म के हीरो हैं हम
जब दिव्येंदु से मुन्ना भैया की वापसी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने अपने किरदार के खास अंदाज में मजेदार जवाब दिया।

मुन्ना भैया की वापसी पर दिव्येंदु ने कहा, ‘सबसे पहले तो, ये एक गलती थी और हर कोई इस बात से एग्री करेंगे। देखिए एंट्री उसकी होती है, जो कहीं गया हो। हिंदी फिल्म के हीरो हैं हम। हम अमर हैं, हमें कुछ हो नहीं सकता।’ दिव्येंदु का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे।  

विज्ञापन

Divyenndu Says Killing Munna Bhaiya Was A Mistake In The Mirzapur Series
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : इंस्टाग्राम
‘मिर्जापुर 2’ में हुई थी मुन्ना भैया की मौत
बता दें कि ‘मिर्जापुर 2’ के आखिरी एपिसोड में मुन्ना त्रिपाठी की भिड़ंत गुड्डू पंडित और गोलू गुप्ता से होती है। इस दौरान गोलू उसे कई गोलियां मार देती है, जिसके बाद मुन्ना भैया की मौत हो जाती है। इसके बाद गुड्डू और गोलू उसके बॉडी को वहां से लेकर चले जाते हैं।

Divyenndu Says Killing Munna Bhaiya Was A Mistake In The Mirzapur Series
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में क्या है?
  • ट्रेलर में एक बार फिर गद्दी की लड़ाई दिखाई गई है।
  • कहानी में नए दावेदारों की एंट्री होती है, जो पुराने पावर गेम को चुनौती देते हैं।
  • जैसे-जैसे गद्दी की लड़ाई बड़ी होती जाती है, ‘मिर्जापुर’ की दुनिया भी पूर्वांचल से आगे बढ़ती है और दर्शकों को रेगिस्तान समेत एक बड़े और नए सिनेमाई संसार में लेकर जाती है।
  • इस बार कई नए किरदारों की भी एंट्री देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन

Divyenndu Says Killing Munna Bhaiya Was A Mistake In The Mirzapur Series
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : अमर उजाला
फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट
फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें- 'फैंस की मांग पर बनी फिल्म', 'मिर्जापुर द मूवी' पर बोले फरहान अख्तर; जितेंद्र कुमार ने की ये गुजारिश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed