फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar and Saif Ali Khan action thriller movie Haiwaan Teaser out Directed by Priyadarshan

Haiwaan Teaser: फिल्म 'हैवान' का टीजर रिलीज; खलनायक बन खिलाड़ी ने किया 'खेला'; किस पर दिखाई हैवानियत?

Wed, 12 Aug 2026 12:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Aug 2026 12:22 PM IST
सार

Haiwaan Teaser: फिल्म 'हैवान' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
Akshay Kumar and Saif Ali Khan action thriller movie Haiwaan Teaser out Directed by Priyadarshan
'हैवान' टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अक्षय कुमार इन दिनों आगामी फिल्म 'हैवान' को लेकर सुर्खियों में हैं। खिलाड़ी इसमें खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सैफ अली खान भी उनके साथ अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। 'हैवान' का टीजर आज बुधवार को रिलीज हुआ है।

विज्ञापन

Akshay Kumar and Saif Ali Khan action thriller movie Haiwaan Teaser out Directed by Priyadarshan
फिल्म 'हैवान' से सामने आया सैफ अली खान और अक्षय कुमार का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

क्या बोले अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से टीजर जारी किया है। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा है, 'वह खतरे को सुनता है। मैं ही खतरा हूं। अब जीत किसकी होगी? हीरो या हैवान'? यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से टीजर जारी किया है। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा है, 'वह खतरे को सुनता है। मैं ही खतरा हूं। अब जीत किसकी होगी? हीरो या हैवान'? यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • फिल्म 'हैवान' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। आज टीजर के जरिए उन्होंने इस फिल्म की पहली झलक दर्शकों को दिखाई है। 
  • टीजर में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान दिव्यांग की भूमिका में हैं। वे दृष्टिबाधित हैं और छड़ी लेकर चल रहे हैं। 
  • खून से लथपथ एक हाथ नजर आता है, मानो कोई मदद के लिए पुकार रहा हो। 
  • अक्षय कुमार बेफिक्र से फुटबॉल से खेलते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में उनका क्रूरतम रूप देखने को मिलेगा। 
  • टीजर में कोई संवाद नहीं है। सिर्फ एक खौफनाक सी ट्यून है। सैफ अली खान और अक्षय कुमार की झलक है।

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन

18 साल बाद साथ आएंगे अक्षय और सैफ
बता दें कि फिल्म 'हैवान' के जरिए अक्षय और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। इससे पहले इनकी जोड़ी को फिल्म 'टशन' में देखा गया था। इस फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed