फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Army Veteran Demands Ban On Operation Safed Sagar For Insulting The Indian Flag

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में तिरंगे के अपमान का आरोप, आर्मी वेटरन ने की शो को बैन करने की मांग; क्या है पूरा मामला?

Wed, 12 Aug 2026 11:45 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 12 Aug 2026 11:45 AM IST
सार

Operation Safed Sagar: ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में एक सीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आर्मी के पूर्व अधिकारी कर्नल वेंबू शंकर ने फिल्म में एक सीन को लेकर सवाल खड़े किए हैं और मेकर्स से सुधार की मांग की है।

विज्ञापन
Army Veteran Demands Ban On Operation Safed Sagar For Insulting The Indian Flag
‘ऑपरेशन सफेद सागर’ - फोटो : इंस्टाग्राम@worldofsiddharth

विस्तार

1999 के कारगिल युद्ध की कहानी पर आधारित एरियल-एक्शन सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ इन दिनों चर्चा में है। सीरीज में भारतीय वायुसेना के उन अधिकारियों की बहादुरी दिखाई गई है, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के साथ मिलकर काम किया था।

विज्ञापन

ताबूत पर तिरंगा लपेटने को लेकर उठे सवाल
भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी कर्नल वेंबू शंकर, SC ने एक सीन पर आपत्ति जताई है। इस सीन में स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा के शहीद होने के बाद उनके ताबूत को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन

सीरीज में अजय आहूजा का किरदार सिद्धार्थ ने निभाया है। उनके ताबूत को फ्लाइंग ऑफिसर सीएच बाल रेड्डी का किरदार निभा रहे मिहिर आहूजा और फ्लाइंग ऑफिसर राजपाल सिंह धालीवाल का किरदार निभा रहे अभय वर्मा समेत अन्य जवान उठाते नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नल वेंबू शंकर ने इस सीन की तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया कि ताबूत पर भारतीय तिरंगा सही तरीके से नहीं लपेटा गया है।


उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘ताबूत पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लपेटा गया है। इसमें झंडे का हरा हिस्सा दिखाई दे रहा है। फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुसार ताबूत पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को इस तरह लपेटना सही नहीं है। केसरिया रंग सिर की तरफ होना चाहिए था।’ उन्होंने आगे कहा कि उन्हें हैरानी है कि सर्विस हेडक्वार्टर और सैन्य सलाहकारों ने इस गलती पर ध्यान नहीं दिया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vembu Shankar (@vembushankar)

Army Veteran Demands Ban On Operation Safed Sagar For Insulting The Indian Flag
‘ऑपरेशन सफेद सागर’ - फोटो : इंस्टाग्राम@worldofsiddharth

शो की स्ट्रीमिंग रोकने और माफी की मांग
कर्नल वेंबू शंकर ने मेकर्स से इस गलती को डिजिटल तरीके से सुधारने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक इस सीन को ठीक नहीं किया जाता, तब तक शो की स्ट्रीमिंग रोक दी जानी चाहिए।

उन्होंने लिखा, ‘क्या कोई एयर हेडक्वार्टर से प्रोड्यूसर्स से संपर्क कर सकता है और रंग को डिजिटल तरीके से बदलवा सकता है? तब तक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इसकी स्क्रीनिंग रोक दी जाए और मुख्यधारा के मीडिया में माफी भी जारी की जाए।’

Army Veteran Demands Ban On Operation Safed Sagar For Insulting The Indian Flag
सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@worldofsiddharth

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के बारे में 
सीरीज को अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने बनाया है और इसका निर्देशन ‘असुर’ फेम ओनी सेन ने किया है। इसमें सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, मिहिर आहूजा, तारुक रैना और अर्नव भसीन समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ‘काम करने की कमी महसूस नहीं होती’, बैन लगाने वालों का आतिफ असलम ने किया धन्यवाद; फैंस के लिए कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed