फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rhea Chakraborty Reveals She Used To Earn 3 Lakh Per Month As MTV VJ

रिया चक्रवर्ती का बड़ा खुलासा, 17 साल की उम्र में कमाती थी लाखों रुपये; वीडियो जॉकी के तौर पर किया काम

Wed, 12 Aug 2026 10:23 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 12 Aug 2026 10:23 AM IST
सार

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने अपने शुरुआती करियर के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि 17-18 साल की उम्र में वीडियो जॉकी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। अब उन्होंने शुरुआती दिनों को याद कर बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Reveals She Used To Earn 3 Lakh Per Month As MTV VJ
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम-@rhea_chakraborty

विस्तार

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत बतौर MTV वीडियो जॉकी की थी। उन्होंने कम उम्र में ही इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। वीडियो जॉकी के तौर पर रिया ने कई बड़े सेलिब्रिटीज का इंटरव्यू लिए। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और साल 2024 में अपना क्लोदिंग ब्रांड चैप्टर 2 भी शुरू किया।

विज्ञापन

17 साल की उम्र में कमाती थीं इतने रुपये
कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर तनमय भट्ट के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान रिया ने अपनी वीडियो जॉकी की सैलरी के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उस समय वीडियो जॉकी को काफी अच्छी सैलरी मिलती थी।

विज्ञापन

रिया ने कहा, ‘उस समय एक वीडियो जॉकी की अच्छी कमाई होती थी। मुझे लगता है कि मेरी आखिरी सैलरी 3 लाख थी। लेकिन मैं उस समय सिर्फ 17-18 साल की थी, इसलिए मुझे लगता था कि मैं बहुत अमीर हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने उस पैसे को अपने चेहरे की खूबसूरती पर खर्च कर दिया था। रिया ने कहा, ‘मैंने ये पैसे अपना चेहरा ठीक कराने में खर्च कर दिए।’

जब तनमय भट्ट ने मजाक में रिया से पूछा कि क्या उन्हें भी अपना चेहरा ‘ठीक’ करवाना चाहिए, तो रिया ने कहा कि सभी को ऐसा करवा लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में इस तरह की टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ चुकी है।

 

Rhea Chakraborty Reveals She Used To Earn 3 Lakh Per Month As MTV VJ
'द ट्रेटर्स' - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin

‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आएंगी रिया

  • वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती जल्द ही रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आने वाली हैं।
  • शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं।
  • इसमें कुल 21 सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं।
  • ‘द ट्रेटर्स 2’ का प्रीमियर 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होगा।


ये भी पढ़ें- Rashmika Mandanna: क्या तय समय पर रिलीज हो पाएगी 'रणबाली'? रश्मिका को लगी चोट से कितना पड़ेगा असर?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed