'अभी यहीं हूं, काम खत्म नहीं हुआ ब्रो'; 'क्योंकि...2' के खत्म होने की अटकलों के बीच बोलीं स्मृति ईरानी
Smriti Irani: स्मृति ईरानी इन दिनों 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स में इस शो के खत्म होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच स्मृति ईरानी ने क्रिप्टिक पोस्ट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनय और राजनीति, दोनों जगह स्मृति ईरानी ने मजबूती से काम किया है और अपनी पहचान बनाई है। एक्टिंग की बात करें तो फिलहाल वे सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आ रही हैं। कुछ दिनों से इस शो की समाप्ति की खबरें चल रही थीं कि यह अगस्त में कम होगा। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शो को एक्सटेंशन मिल गया है। इस बीच स्मृति ईरानी ने एक पोस्ट शेयर किया है।
रिटायरमेंट का नहीं कोई प्लान
स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक पुरानी फोटो साझा की है। उन्होंने इसके साथ जो लिखा है, उससे यह मालूम चलता है कि अभी रिटायरमेंट जैसी चीजों के लिए वे तैयार नहीं हैं। वर्क फ्रंट पर अभी वे एक्टिव हैं और मजबूती के साथ डटी हैं।
स्मृति ईरानी ने क्या लिखा?
स्मृति ईरानी ने कैप्शन लिखा है, 'जब आंखें कहें... अभी भी यहीं हूं। काम अभी खत्म नहीं हुआ है ब्रो'। बता दें कि 'क्योंकि2...' को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह शो अगस्त में खत्म होने वाला था।
- हालांकि, फिलहाल इसे एक्सटेंशन मिलने की खबर है। दर्शक इसे कुछ वक्त और देख पाएंगे।
- ऐसे में सवाल है कि कहीं स्मृति ईरानी का पोस्ट भी तो इस शो के बंद होने को लेकर चल रहीं अटकलों के संदर्भ में तो नहीं?
- हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में इस सीरियल को लेकर कुछ नहीं लिखा है।
- टेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अगस्त में खत्म नहीं होगा और इसे शॉर्ट एक्सटेंशन मिला है।
मौनी रॉय से गौरी प्रधान तक, सेलेब्स ने दिए रिएक्शन
स्मृति ईरानी के इस पोस्ट पर नेटिजंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। मौनी रॉय ने लिखा है, 'डुग्गा डुग्गा...सुंदर दीदी'। बता दें कि मौनी रॉय भी इस शो के पहले सीजन में काम कर चुकी हैं। 'क्योंकि2...' में नंदिनी की भूमिका निभा रहीं गौरी प्रधान ने लिखा है, 'बहुत प्यारी तस्वीर'। वहीं, इस शो की गायत्री चाची यानी अभिनेत्री कमलिका गुहा ठाकुरता ने भी रिएक्शन दिया है।