फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rhea Chakraborty recalls jail days says people inside are better than people outside

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने याद किए जेल में बिताए दिन, बताया उनके साथ लोगों का कैसा था व्यवहार?

Tue, 11 Aug 2026 10:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 11 Aug 2026 10:38 PM IST
सार

Rhea Chakraborty On Jail Days: रिया चक्रवर्ती ने जेल में बिताए अपने वक्त के बारे में बताया है। उन्हेंने यह भी बताया है कि जेल में उनके साथ लोग कैसा व्यवहार करते थे। 

विज्ञापन
Rhea Chakraborty recalls jail days says people inside are better than people outside
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@rhea_chakraborty

विस्तार

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने जेल में बिताए अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने जेल के दिनों की कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिनके बारे में पहले किसी को पता नहीं था। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कुछ महीनों बाद, सितंबर 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया था। उन्हें जमानत मिलने से पहले लगभग 27 दिन जेल में बिताने पड़े थे।
विज्ञापन

Rhea Chakraborty recalls jail days says people inside are better than people outside
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@rhea_chakraborty
रिया ने बताया अनुभव
हाल ही में कॉमेडियन तन्मय भट्ट के साथ बातचीत में रिया ने इस अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने महिलाओं की अंडर-ट्रायल जेल के अंदर की जिंदगी के बारे में बताया। उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में से एक को याद करते हुए मजाक-मजाक में बातें भी कहीं।

'फैंस की मांग पर बनी फिल्म', 'मिर्जापुर द मूवी' पर बोले फरहान अख्तर; जितेंद्र कुमार ने की ये गुजारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

Rhea Chakraborty recalls jail days says people inside are better than people outside
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम-@rhea_chakraborty
जेल में क्या करते हैं लोग?
बातचीत के दौरान, तन्मय ने रिया से पूछा कि जेल में लोग आम तौर पर समय बिताने के लिए क्या करते हैं। एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'वे गाते हैं, नाचते हैं और ठेचा (एक तरह की चटनी) बनाते हैं।'
रिया ने कहा, 'जेल के अंदर के लोग बाहर के लोगों से बेहतर होते हैं क्योंकि ज्यादातर लोग- कम से कम महिलाओं की अंडर-ट्रायल जेल में- बेगुनाह होते हैं और वहां कोई ऊंच-नीच नहीं होती। सब बराबर होते हैं, सबकी एक पहचान संख्या (नंबर) होती है। कोई नाम नहीं होता।'
विज्ञापन

Rhea Chakraborty recalls jail days says people inside are better than people outside
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम-@rhea_chakraborty
रिया के साथ कैसा हुआ व्यवहार?
रिया ने इस बारे में भी बात की कि विवाद के दौरान लोग उनके साथ कैसा व्यवहार करते थे। उस अजीब स्थिति को याद करते हुए उन्होंने कहा 'मेरे साथ ऐसा होता था कि अगर लोग किसी ग्रुप में हंसी-मजाक कर रहे होते थे और मैं वहां आ जाती थी, तो अचानक वे अपना अंदाज बदल लेते थे और कहते थे, ‘हा हा हा, अरे हाय रिया, कैसी हो?’'

Rhea Chakraborty recalls jail days says people inside are better than people outside
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम-@rhea_chakraborty
रिया चक्रवर्ती का काम
काम की बात करें तो, रिया रियलिटी सीरीज 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इसे करण जौहर होस्ट करेंगे और यह 13 अगस्त, 2026 को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा।
रिया नेटफ्लिक्स की आने वाली सीरीज 'फैमिली बिजनेस' में भी नजर आएंगी। इसे हंसल मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं और जिसमें अनिल कपूर और विजय वर्मा भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed