फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Samantha And Rajs Sweet High Five Went Viral At The Success Party Of Ma Inti Bangaram

सामंथा और राज का स्वीट हाई-फाइव हुआ वायरल, ‘मां इंटी बंगारम’ की सक्सेस पार्टी में दिखी कपल की प्यारी बॉन्डिंग

Wed, 12 Aug 2026 10:54 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 12 Aug 2026 10:54 AM IST
सार

Samantha and Raj: सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने मंगलवार को हैदराबाद में अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सफलता का जश्न मनाया। इस दौरान दोनों का एक प्यारा हाई-फाइव सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
 

विज्ञापन
Samantha And Rajs Sweet High Five Went Viral At The Success Party Of Ma Inti Bangaram
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु इन दिनों अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस खास मौके पर मंगलवार को हैदराबाद में फिल्म की पूरी टीम के साथ सक्सेस मीट रखी गई।

विज्ञापन

सामंथा-राज की बॉन्डिंग ने जीता फैंस का दिल
इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सामंथा और राज के बीच एक प्यारा सा पल देखने को मिला। वीडियो में राज सामंथा की तरफ हाई-फाइव के लिए हाथ बढ़ाते हैं। सामंथा उन्हें देखकर मुस्कुराती हैं और हाई-फाइव करती हैं। दोनों इसके बाद आपस में बातें करते और मुस्कुराते हुए भी नजर आए।

विज्ञापन

इस मौके पर सामंथा लाल रंग की ड्रेस में नजर आईं। वीडियो में उनका बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा था। जैसे ही दोनों का हाई-फाइव वाला वीडियो सामने आया, फैंस ने इस पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों ने इसे कपल की बॉन्डिंग की प्यारी झलक बताया। वहीं कुछ फैंस ने सामंथा के लिए राज के सपोर्ट की भी तारीफ की।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shantha Kumar (@starboysmedia)

Samantha And Rajs Sweet High Five Went Viral At The Success Party Of Ma Inti Bangaram
मां इंटी बंगारम - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘मां इंटी बंगारम’
सामंथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने दुनियाभर में 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है, जबकि इसकी कहानी राज निदिमोरु ने लिखी है। सामंथा फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ-साथ इसकी प्रोड्यूसर भी हैं।

19 जून को रिलीज हुई यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-केंद्रित तेलुगु फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने अनुष्का शेट्टी की 2009 में आई फिल्म ‘अरुंधती’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

Samantha And Rajs Sweet High Five Went Viral At The Success Party Of Ma Inti Bangaram
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु - फोटो : इंस्टाग्राम

2025 में शादी के बंधन में बंधे सामंथा और राज
सामंथा और राज इससे पहले ‘द फैमिली मैन 2’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में साथ काम कर चुके हैं। दोनों के रिश्ते की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं। इसके बाद दिसंबर 2025 में दोनों ने कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में एक निजी समारोह में शादी कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया।

दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। सामंथा सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलकियां भी शेयर करती रहती हैं।

Samantha And Rajs Sweet High Five Went Viral At The Success Party Of Ma Inti Bangaram
सामंथा और राज - फोटो : इंस्टाग्राम

फिर साथ काम करेंगे सामंथा और राज
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा और राज की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी। दोनों नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ के लिए साथ काम करेंगे। इस प्रोजेक्ट को राज और डीके की जोड़ी बना रही है।

ये भी पढ़ें- रिया चक्रवर्ती का बड़ा खुलासा, 17 साल की उम्र में कमाती थी लाखों रुपये; वीडियो जॉकी के तौर पर किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed