फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Trisha Krishnan posted a story on social media after a week of Udhayanidhi Stalin controversy

Trisha Krishnan: क्या स्टालिन की टिप्पणी का तृषा ने दिया जवाब? क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर कही यह बात

Tue, 11 Aug 2026 10:10 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Aug 2026 10:10 PM IST
सार

Trisha Krishnan Social Media Post: उदयनिधि स्टालिन की   विवाद टिप्पणी के कई दिनों बाद एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की एक पोस्ट सामने आई है। इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने बिना नाम लिए नेता पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
Trisha Krishnan posted a story on social media after a week of Udhayanidhi Stalin controversy
तृषा कृष्णन, उदयनिधि स्टालिन, थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी की थी। उनके एक अभद्र बयान के बाद एक बड़ा राजनैतिक विवाद बन गया था। इस बात के करीब एक हफ्ता गुजरने के बाद तृषा ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट की है। जानें क्या है यह स्टोरी?
विज्ञापन

तृषा ने स्टोरी में क्या लिखा?
उदयनिधि स्टालिन द्वारा की गई टिप्पणी के बाद लगभग एक हफ्ते तक एक्ट्रेस ने कोई पोस्ट साझा नहीं की। मगर अब उन्होंने बिना किसी का नाम लिए और बिना किसी विवाद का जिक्र किए एक स्टोरी पोस्ट की। इसमें तृषा ने लिखा, ‘इस उम्र में ड्रामा करना शर्मनाक है। जाओ कुछ पैसे कमाओ और शांति पाओ।’

विज्ञापन

Trisha Krishnan posted a story on social media after a week of Udhayanidhi Stalin controversy
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम -@trishakrishnan

क्या था उदयनिधि का विवादित बयान?

उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कावेरी के पानी को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय पर निशाना साधा था। इसी दौरान जब समर्थक तृषा के नाम के नारे लगाने लगे तो उदयनिधि ने मुस्कुराते हुए टिप्पणी की। इसी टिप्पणी को सोशल मीडिया पर विजय और तृषा के कथित रिश्तों से जोड़ा जाने लगा।

Trisha Krishnan posted a story on social media after a week of Udhayanidhi Stalin controversy
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम

तृषा कृष्णन का वर्कफ्रंट 
तृषा कृष्णन आखिरी बार तमिल फिल्म 'करुप्पु' में नजर आई थीं। फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज हुआ था। फिल्म में उनके साथ सूर्या भी अहम भूमिका में थे। इसके अलावा वह जल्द ही चिरंजीवी के साथ बहुप्रतीक्षित फैंटेसी-एक्शन फिल्म 'विश्वंभरा' (2026) में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed