{"_id":"6a7b2e0e8867b938b002e02f","slug":"actor-jr-ntr-shoulder-surgery-will-happen-at-kims-hospital-in-hyderabad-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Junior NTR: जूनियर एनटीआर की सेहत पर आई बड़ी अपडेट, कंधे में लगी चोट, जानिए कहां होगी सर्जरी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Junior NTR: जूनियर एनटीआर की सेहत पर आई बड़ी अपडेट, कंधे में लगी चोट, जानिए कहां होगी सर्जरी
Tue, 11 Aug 2026 07:43 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 11 Aug 2026 07:43 PM IST
सार
Junior NT R Shoulder Surgery: हाल ही में जूनियर एनटीआर को कंधे में चोट लग गई थी। अब उनकी टीम ने जानकारी दी है कि अब उनके कंधे की सर्जरी की जाएगी। जानिए उनकी सर्जरी कहां होगी।
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनटीआर को कंधे की चोट के बाद मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, जिसके बाद अब उनकी सर्जरी तय की गई है। अभिनेता की कंधे की सर्जरी कल हैदराबाद के किम्स अस्पताल में होगी। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी की सलाह दी है और अस्पताल की मेडिकल टीम उनके इलाज और रिकवरी की निगरानी करेगी।
किम्स में होगी सर्जरी
एनटीआर की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'एनटीआर की कंधे की सर्जरी कल हैदराबाद के किम्स अस्पताल में होगी। कंधे की चोट की मेडिकल जांच के बाद सर्जरी तय की गई है। डॉक्टरों की टीम एनटीआर की जल्द और अच्छी रिकवरी के लिए काम कर रही है। सर्जरी के बाद उनकी प्रोग्रेस के बारे में अपडेट दिया जाएगा। आपकी समझ और लगातार मिल रहे सपोर्ट के लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन
#NTR to undergo right shoulder surgery tomorrow at KIMS Hospital, Hyderabad. A team of medical experts to perform this delicate surgery.
विज्ञापन
Wishing a speedy recovery @tarak9999 #Dragon #JrNTR pic.twitter.com/1XqCdL36hUविज्ञापन विज्ञापन— Sandeep Athreya (@SandeepAatreya) August 11, 2026
किम्स में होगी सर्जरी
एनटीआर की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'एनटीआर की कंधे की सर्जरी कल हैदराबाद के किम्स अस्पताल में होगी। कंधे की चोट की मेडिकल जांच के बाद सर्जरी तय की गई है। डॉक्टरों की टीम एनटीआर की जल्द और अच्छी रिकवरी के लिए काम कर रही है। सर्जरी के बाद उनकी प्रोग्रेस के बारे में अपडेट दिया जाएगा। आपकी समझ और लगातार मिल रहे सपोर्ट के लिए धन्यवाद।'
जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
टीम ने दी थी चोट की जानकारी
हाल ही में जूनियर एनटीआर की टीम ने एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा, ‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मिस्टर एनटीआर के कंधे में चोट लग गई है। पूरी मेडिकल जांच के बाद, डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर.ए. पूर्णचंद्र तेजस्वी की अगुवाई वाली डॉक्टरों की टीम ने उन्हें छह से आठ हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। जिससे वह पूरी तरह ठीक हो सकें।’
इलाज के तहत एनटीआर को यह प्रक्रिया कराने की सलाह दी गई है। सर्जरी के बाद उनकी मेडिकल टीम लगातार उनकी रिकवरी पर नजर रखेगी। सर्जरी के बाद उनकी सेहत और प्रोग्रेस से जुड़ी जानकारी उनका ऑफिस शेयर करेगा।

- फोटो : इंस्टाग्राम-@jrntr
फैंस का जताया आभार
एनटीआर की टीम ने इस मुश्किल समय में फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया की चिंता, समझ और लगातार मिल रहे सपोर्ट के लिए आभार जताया है। साथ ही फैंस और शुभचिंतकों से अपील की गई है कि सर्जरी और रिकवरी के दौरान उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। सर्जरी के बाद एनटीआर की रिकवरी और सेहत से जुड़ी आगे की जानकारी उनके ऑफिस की ओर से दी जाएगी।
करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं जूनियर एनटीआर
अभिनेता जूनियर एनटीआर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक फिल्म ‘ड्रैगन’ में व्यस्त हैं। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशातं नील हैं। पिछले साल जूनियर एनटीआर फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे, इस बॉलीवुड फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन भी दिखाई दिए।