फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna is recovering from her injury can resume shooting of film Ranabaal

Rashmika Mandanna: क्या तय समय पर रिलीज हो पाएगी 'रणबाली'? रश्मिका को लगी चोट से कितना पड़ेगा असर?

Tue, 11 Aug 2026 03:19 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Aug 2026 03:19 PM IST
सार

Rashmika Mandanna On Ranbaali Set: रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्में 'रणबाली' और 'मैसा' हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने संकेत दिए हैं कि वो सेट पर जल्दी वापसी कर सकती हैं, जिससे ये फिल्में तय समय पर रिलीज हो सकें।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna is recovering from her injury can resume shooting of film Ranabaal
रणबाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रश्मिका मंदाना इन दिनों घर पर आराम कर रही हैं। बीते दिनों उन्हें एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर चोट लग गई थी, जिससे वह धीरे-धीरे उबर रही हैं। हालांकि, अभी भी बड़ा सवाल यह है कि क्या रश्मिका की इस चोट से उनकी फिल्म 'रणबाली' की रिलीज पर फर्क पड़ेगा? जानें फिल्म रिलीज हाेगी यह फिल्म।

विज्ञापन


क्या 'रणबाली' के सेट पर लौटेंगी एक्ट्रेस?
रश्मिका को बीतें दिनों फिल्म 'मैसा' के सेट पर एक डांस सीन फिल्माने के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद से ही वे बेड रेस्ट पर हैं। अब गुल्टे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका जल्द से जल्द सेट पर लौटकर 'रणबाली' में अपने बचे हुए हिस्से की शूटिंग पूरी करना चाहती हैं, जिससे फिल्म की शूटिंग को समय से पूरा किया जा सके।

विज्ञापन

Rashmika Mandanna is recovering from her injury can resume shooting of film Ranabaal
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

शूटिंग में घायल हुईं थीं एक्ट्रेस 
बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपनी चोट की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। उन्होंने पोस्ट में चोट लगने का कारण और स्थिति बताई थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि वह घर पर आराम कर रही हैं। क्या लिखा था एक्ट्रेस ने? जानिए...

  • हमारी हिप के दोनों तरफ 4-4 टेंडन होती हैं। जो हिप को पैरों से जोड़ती हैं। 
  • मेरी राइट हिप का एक टेंडन अपनी जगह से अलग हो गया है।
  • इसके दोबारा जुड़ने के बाद ही मैं अपने पैर ठीक से उठा पाऊंगी।
  • ये सब मेरी फिल्म 'मैसा' के एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हुआ।

Rashmika Mandanna is recovering from her injury can resume shooting of film Ranabaal
रणबाली - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

कब रिलीज होगी फिल्म ‘रणबाली’?

  • रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।  
  • मेकर्स इस फिल्म को 30 अक्टूबर तक सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।  
  • राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म रश्मिका मंदाना के साथ विजय देवरकोंडा भी लीड रोल में हैं।  
  • यह विजय और रशमिका की शादी के बाद साथ में पहली फिल्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed