Monalisa: मानसून में मोनालिसा ने ढाया कहर; डेनिम शॉर्ट्स और लाल टॉप में दिए स्टाइलिश पोज, देखिए तस्वीरें
Monalisa Photos: भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने अपनी स्टाइलिश फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वे डेनिम शॉर्ट्स पहने बिंदास लुक में नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री हैं। अपने अभिनय के अलावा वे लुक्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वे अपनी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। आज मंगलवार को भी एक्ट्रेस ने अपने स्टाइलिश लुक साझा किए हैं।
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी स्टाइलिश तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें मोनालिसा डेनिम शॉर्ट्स और रेड टॉप में दिख रही हैं। उन्होंने टीशर्ट से मैचिंग फुटवियर्स पहन रखे हैं।
तस्वीरों के साथ मोनालिसा ने रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। भोजपुरी अदाकारा ने ये तस्वीरें नेचर के बीच पार्क में क्लिक कराई हैं। वे अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
43 वर्षीय मोनालिसा अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं। वे फिट रहने के लिए नियमित एक्सरसाइज करती हैं। मोनालिसा की तस्वीरों पर नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स उन्हें गॉर्जियस डॉल कह रहे हैं।
मोनालिसा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस की शादी भोजपुरी एक्टर विक्रम सिंह राजपूत से हुई है। दोनों ने साल 2017 में शादी रचाई थी।