फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farhan Akhtar Statement On Ranveer Singh Leaving Don 3 Said This Has Become A Pattern These Days

‘आजकल ये एक पैटर्न बन गया है...’ रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने पर फरहान अख्तर का बड़ा बयान, कही ये बात

Tue, 11 Aug 2026 09:52 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 11 Aug 2026 09:52 AM IST
सार

Farhan Akhtar: रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ से बाहर होने के बाद बॉलीवुड में काफी विवाद हुआ था। अब फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर फरहान अख्तर ने इस पूरे मामले पर पहली बार ऐसा बयान दिया है, जिसे रणवीर सिंह पर तंज माना जा रहा है।
 

विज्ञापन
Farhan Akhtar Statement On Ranveer Singh Leaving Don 3 Said This Has Become A Pattern These Days
डॉन 3 पर फरहान अख्तर ने दिया लेटेस्ट अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम@faroutakhtar, ranveersingh

विस्तार

फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद अब भी चर्चा में है। इसी बीच फरहान ने एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर का नाम लिए बिना उनके फिल्म छोड़ने को लेकर ऐसी बात कह दी, जो अब सुर्खियों में आ गया है। 

विज्ञापन

आजकल ये एक पैटर्न बन गया है
फरहान अख्तर हाल ही में अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने के मौके पर ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से बातचीत कर रहे थे। इस बीच उन्होंने रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने का जिक्र किया।

विज्ञापन

रणवीर का नाम लिए बिना फरहान ने कहा, ‘शूटिंग से एक महीने पहले फिल्म छोड़ दी... जो आजकल एक पैटर्न बन गया है।’

Farhan Akhtar Statement On Ranveer Singh Leaving Don 3 Said This Has Become A Pattern These Days
डॉन 3 - फोटो : यूट्यूब

आखिर क्या है रणवीर के ‘डॉन 3’ छोड़ने का पूरा मामला?

बता दें कि रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले फिल्म से बाहर होने का फैसला किया था। इसके बाद फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रणवीर इस बात से नाराज थे कि फरहान अख्तर ने उनकी जानकारी के बिना इस रोल के लिए ऋतिक रोशन से संपर्क किया था। हालांकि, फरहान ने इन दावों को खारिज किया था।

वहीं, रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद उनके द्वारा साइनिंग अमाउंट वापस करने की पेशकश की खबरें सामने आई थीं। दूसरी तरफ मेकर्स ने फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान के लिए करीब 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी।

Farhan Akhtar Statement On Ranveer Singh Leaving Don 3 Said This Has Become A Pattern These Days
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

FWICE ने रणवीर के खिलाफ लिया था फैसला

  • इस मामले में फरहान अख्तर ने FWICE से भी संपर्क किया था।
  • इसके बाद फिल्म संस्था ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का फैसला लिया था।
  • हालांकि, बाद में इस निर्देश को वापस ले लिया गया।
  • संस्था ने यह भी साफ किया था कि रणवीर सिंह को बैन नहीं किया गया है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने भी इस मामले में फिल्म संस्था को कानूनी नोटिस भेजा था।
  • रणवीर ने इस पूरे विवाद पर ज्यादा खुलकर बात नहीं की और उनकी तरफ से उनके प्रवक्ता के जरिए ही जानकारी सामने आती रही।


ये भी पढ़ें- 20 Years of KANK: फिल्म रिलीज के बाद हुए कई तलाक, क्यों कटा शाहरुख-रानी का इंटीमेट सीन? पढ़ें अनसुने किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed