क्या आरडी बर्मन की बायोपिक में नजर आएंगे इमरान हाशमी; महमूद का रोल निभाने की चर्चा; जानिए क्या बोले एक्टर?
Emraan Hashmi In R.D. Burman Biopic: कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि इमरान हाशमी आरडी बर्मन की बायोपिक से जुड़ गए हैं। वे महमूद का रोल निभाएंगे। इन खबरों पर अब खुद अभिनेता ने प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरडी बर्मन की बायोपिक को लेकर दर्शकों में उत्साह है। नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर खूब अटकलें लग रही हैं। बीते दिनों कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म से जुड़ गए हैं। वे पंचम दा के करीबी दोस्त और मशहूर एक्टर-सिंगर व कॉमेडियन महमूद की भूमिका निभाते नजर आएंगे। मगर, इन खबरों का इमरान हाशमी ने खंडन कर दिया है।
इमरान हाशमी ने क्या कहा?
इमरान हाशमी ने बीती रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बायोपिक में काम नहीं कर रहे हैं। आरडी बर्मन की बायोपिक में महमदू की भूमिका निभाने संबधी खबरों को लेकर इमरान हाशमी ने लिखा है कि
- 'मैं साफ कर दूं कि एक बायोपिक में मेरे महमूद साहब की भूमिका निभाने की खबरें सच नहीं हैं'।
- 'न तो मुझे इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है और न ही मैं यह फिल्म कर रहा हूं'।