फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Poonam Dhillon Opens Up On The Allegations On Her In CINTAA Says My Self Respect Is Very Important

‘मेरी इज्जत और ईमानदारी मेरे लिए बहुत जरूरी’, CINTAA विवाद पर बोलीं पूनम ढिल्लों, आरोपों पर कही बड़ी बात

Tue, 11 Aug 2026 09:18 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 11 Aug 2026 09:18 AM IST
सार

Poonam Dhillon: CINTAA के अंदर चल रहे विवाद को लेकर एक्ट्रेस और संस्था की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों ने अब खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने अपने ऊपर लगे पद के गलत इस्तेमाल के आरोपों को लेकर जवाब दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Poonam Dhillon Opens Up On The Allegations On Her In CINTAA Says My Self Respect Is Very Important
पद्मिनी कोल्हापुरी और पूनम ढिल्लों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बीते दिनों CINTAA के 8 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उपासना सिंह ने वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी थी और पूनम ढिल्लों और पद्मिनी पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब पूनम ने सदस्यों के इस्तीफे, CAWT को लेकर मतभेद और अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों पर भी बात की।

विज्ञापन

पूनम ढिल्लों ने ANI से बातचीत में कहा कि विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब कुछ लोगों को कानूनी प्रक्रिया के जरिए वह नतीजा नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। इसके बाद उन्होंने CINTAA के सदस्यों पर दबाव बनाने और गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन

हम पर लगाए गए आरोप बेहद आपत्तिजनक थे
पूनम ने कहा कि उनके और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के खिलाफ जिस तरह की बातें कही गईं, वे बेहद दुखद और आपत्तिजनक थीं। उन्होंने कहा कि दोनों ने शुरुआत में इन आरोपों का जवाब नहीं देने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘जब चीजें उनके मुताबिक नहीं हुईं तो उन्होंने CINTAA के सदस्यों को CAWT के जरिए अपने हिसाब से चलाने की कोशिश की। जब ऐसा नहीं हो पाया तो हमारे खिलाफ अजीब और गंभीर आरोप लगाए जाने लगे।’

पूनम के मुताबिक, उनके खिलाफ इतनी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया कि वह चाहतीं तो मानहानि की कानूनी कार्रवाई भी कर सकती थीं। उन्होंने कहा कि कई आपत्तिजनक मैसेज और बयान बड़े लेवल पर फैलाए गए।

Poonam Dhillon Opens Up On The Allegations On Her In CINTAA Says My Self Respect Is Very Important
पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया

मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट और ईमानदारी बहुत जरूरी है 
पूनम ढिल्लों ने कहा कि उन्होंने और पद्मिनी कोल्हापुरे ने वर्षों की मेहनत से अपनी पहचान और सम्मान बनाया है। वह किसी भी कीमत पर अपनी इज्जत से समझौता नहीं करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट, मेरी इंटीग्रिटी बहुत जरूरी है। हमने जो कुछ कमाया है, वह एक-दो साल में नहीं कमाया। हमने दशकों में अपनी पहचान और सम्मान बनाया है। अपने व्यवहार, गरिमा और लोगों के साथ रिश्तों के जरिए हमने यह मुकाम हासिल किया है।’

उन्होंने आगे कहा कि CINTAA के सदस्यों के हित में काम करना ही उनका मकसद रहा है और वह अपनी प्रतिष्ठा को किसी भी विवाद की वजह से खराब नहीं होने देंगी।

कई बार मन हुआ CINTAA की EC छोड़ दूं 

  • पूनम ढिल्लों ने इससे पहले एक वीडियो मैसेज के जरिए भी इस पूरे विवाद पर अपनी बात रखी थी।
  • उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने चुप रहने का फैसला किया था, लेकिन व्हाट्सएप पर चल रहे मैसेज और वॉइस नोट्स देखने के बाद उन्हें सामने आकर बोलना पड़ा।
  • उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब डेढ़ साल में कई बार CINTAA की एक्जीक्यूटिव कमिटी छोड़ने के बारे में सोच चुकी थीं, क्योंकि हर पहल और हर काम का विरोध किया जा रहा था।
  • पूनम ने कहा, ‘हम लोग इंडस्ट्री में 42, 45 या 48 साल से हैं। क्या आपको सच में लगता है कि इतने समय के बाद हम इस तरह की बेवफाई करेंगे?
  • पिछले एक-डेढ़ साल में कई बार मेरा मन हुआ कि मैं CINTAA की EC छोड़कर चली जाऊं।
  • इन लोगों ने हमारी जिंदगी बहुत मुश्किल बना दी थी। हर चीज का विरोध और हर पहल का विरोध।’

Poonam Dhillon Opens Up On The Allegations On Her In CINTAA Says My Self Respect Is Very Important
पूनम ढिल्लों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

व्हाट्सएप पर मैसेज और वॉइस नोट्स पर भी जताई नाराजगी
पूनम ने दावा किया कि कुछ CINTAA सदस्यों के जरिए उनके खिलाफ बेहद अपमानजनक मैसेज और वॉइस नोट्स भी शेयर किए गए। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने ये मैसेज देखे और सुने होंगे।

उन्होंने कहा कि अगर उन मैसेज को देखकर CINTAA के सदस्यों को तकलीफ हुई होगी, तो सोचिए उन्हें खुद कितना बुरा लगा होगा।

पूनम ने कहा, ‘मैं इंडस्ट्री में 45 साल से ज्यादा समय से हूं। इतने वर्षों में मैंने अपनी इज्जत और अपना नाम कमाया है। बाकी सारी चीजें ठीक हैं, लेकिन इज्जत मेरे लिए बहुत जरूरी है।’

इन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

  • CINTAA के आठ सदस्यों ने इस्तीफा दिया है।
  • इन इस्तीफों को CINTAA की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह को सौंपा गया है।
  • इस्तीफा देने वालों में हेमंत पांडे, मुकेश ऋषि, साहिला चड्ढा, हेता परमार, पुनीत इस्सर, विंदू दारा सिंह, विकास वर्मा और दीपक पाराशर शामिल हैं।


ये भी पढ़ें- 20 Years of KANK: फिल्म रिलीज के बाद हुए कई तलाक, क्यों कटा शाहरुख-रानी का इंटीमेट सीन? पढ़ें अनसुने किस्से

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed