DC Box Office Collection: ‘डीसी’ की कमाई में आई गिरावट, वर्किंग डे पर कैसा रहा ‘ओह माय डॉग’ का हाल?
Box Office Collection: साउथ सिनेमा की फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ और बॉलीवुड फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की रिलीज को चार दिन हो चुके हैं। जानें चौथे दिन किस फिल्म को हुआ कितना फायदा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते शुक्रवार 7 अगस्त को दो फिल्में रिलीज हुई थीं। जहां साउथ की फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ औसत कमाई कर रही है। वहीं ‘ओह माय डॉग’ एक कमजोर शुरुआत के बाद वर्किंग डेज मे और कम कलेक्शन कर रही है।
‘डीसी’ ने चौथे दिन कितना कमाया?
फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने चौथे दिन सोमवार को 3.24 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म में लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन अरुण मथेश्वरन ने किया है। फिल्म प्यार, बदले और समाज की बुराईयों पर आधारित है।
- फिल्म ने पहले दिन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
- जबकि फिल्म ने दूसरे दिन रफ्तार पकड़ते हुए 7 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया।
- तीसरे दिन फिल्म ने रविवार का फायदा उठाते हुए 9.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन मिला कर अब तक 24.19 करोड़ रुपये का कुल कारोबार कर लिया है।
'ओह माय डॉग' ने कितना कमाया ?
शुक्रवार को रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर औसत से भी कम रहा। फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन सिर्फ 15 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म में पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है। फिल्म की कहानी इंसान और डॉग के इमोशनल रिश्ते पर आधारित है।
- फिल्म ने पहले दिन पहले दिन 90 लाख रुपये कमाए थे।
- वहीं 'ओह माय डॉग' ने दूसरे दिन 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- तीसरे दिन फिल्म की कमाई 1 करोड़ 25 लाख रुपये पर ठहर गई।
- फिल्म ने अब तक कुल 3.40 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है।
भारत में रिलीज हुईं हॉलीवुड फिल्में 'द ओडिसी' और ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ का जलवा अब भी सिनेमाघरों में बरकरार है। इस वजह से ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ और ‘ओह माय डॉग’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।