फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 Years of KANK: फिल्म रिलीज के बाद हुए कई तलाक, क्यों कटा शाहरुख-रानी का इंटीमेट सीन? पढ़ें अनसुने किस्से

Tue, 11 Aug 2026 07:00 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 11 Aug 2026 07:00 AM IST
सार

20 Years Of Movie Kabhi Alvida Naa Kehna: करण जौहर निर्देशित और शाहरुख खान, रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ को आज 20 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म को आज भी इसकी अलग तरह की कहानी और गीतों के लिए याद किया जाता है। यहां जानिए, इस फिल्म से जुड़े कुछ अनसुने किस्से। 

विज्ञापन
Kabhi Alvida Naa Kehna Complete 20 Years Starring Shah Rukh Khan Rani Mukherjee Preity zinta Abhishek Bachchan
फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' से जुड़े अनसुने किस्से - फोटो : अमर उजाला

‘कभी-कभी दोस्ती मोहब्बत की जगह ले लेती है और फिर मोहब्बत के लिए ही जगह नहीं रहती है’ दुल्हन के लिबास में बैठी माया (रानी मुखर्जी) फिल्म के शुरुआती सीन में यह बात देव (शाहरुख खान) के किरदार से कहती है।


फिल्म की कहानी में देव की शादी हो चुकी, माया शादी कर रही है। लेकिन आगे चलकर शादी-शुदा होने के बावजूद भी दोनों मिलते हैं और इनको प्यार हो जाता है। यह फिल्म प्यार के रिश्ते को बिल्कुल अलग ढंग से दिखाती है। आज भी यह कहानी दर्शकों को याद है। इस फिल्म के 20 साल पूरे होने के मौके पर जानिए, इससे जुड़े कुछ अनसुने किस्से। 

Kabhi Alvida Naa Kehna Complete 20 Years Starring Shah Rukh Khan Rani Mukherjee Preity zinta Abhishek Bachchan
फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

करण जौहर को कहां से मिली कहानी की प्रेरणा? 
फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ के निर्देशक करण जौहर थे। इस फिल्म की कहानी की प्रेरणा उन्हें अपने एक दोस्त की जिंदगी से मिली थी। साल 2004 में करण जौहर लंदन गए थे, एक पार्टी में अपने दोस्त से वह बात कर रहे थे, उन्होंने दोस्त की जिंदगी से जुड़ी एक कहानी को सुना और उससे प्रेरित हो गए।
बता दें कि फिल्म में देव (शाहरुख खान) की कहानी, करण जौहर के दोस्त की कहानी से मिलती है। इस कहानी को सुनते ही करण जौहर ने फिल्म बनाने का मन बना लिया था। 

Kabhi Alvida Naa Kehna Complete 20 Years Starring Shah Rukh Khan Rani Mukherjee Preity zinta Abhishek Bachchan
फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्यों शाहरुख और रानी के बीच का इंटीमेट सीन कैंसिल किया गया?
फिल्म में शाहरुख और रानी मुखर्जी के किरदार शादीशुदा थे, लेकिन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। कहानी के मुताबिक दोनों के बीच एक इंटीमेट सीन भी फिल्माया जाना था। 
सेट पर यह सीन शूट भी होने वाला था पर ऐन मौके पर करण जौहर को आदित्य चोपड़ा का फोन आया यह सीन स्क्रिप्ट से हटा दिया गया। इसे शूट ही नहीं किया गया। 
इस बारे में एक पुराने इंटरव्यू में करण जौहर कहते हैं, ‘आदि ने मुझे फोन किया। वह बोले कि शाहरुख और रानी पर बोल्ड सीन नहीं फिल्माना चाहिए। उन्हें लगता था कि भारत में इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। हम दोनों के बीच फोन पर इस बात को लेकर बड़ा झगड़ा हुआ। बहुत बाद में जब मैंने इसके बारे में सोचा तो लगा कि वह सही थे।’  
बता दें कि इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन का काम आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स ने संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabhi Alvida Naa Kehna Complete 20 Years Starring Shah Rukh Khan Rani Mukherjee Preity zinta Abhishek Bachchan
फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्या सच में फिल्म रिलीज होने के बाद हुए कई तलाक? 
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस बात का जिक्र किया था कि फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ के बाद कई तलाक हुए थे। रानी ने इवेंट में कहा था, ‘मुझे लगता है कि ‘कभी अलविदा ना कहना’ के बाद बहुत सारे तलाक हुए। बहुत सारे लोग थिएटर जा रहे थे और अत्यधिक असुविधा के साथ फिल्म देख रहे थे।'
वह आगे कहती हैं, 'मुझे लगता है कि यह वह प्रतिक्रिया है जो करण को उनकी फिल्म के लिए मिली थी। मुझे लगता है कि इस फिल्म ने कई लोगों की आंखें खोल दीं और उन्होंने खुश होने का फैसला लिया।'  

विज्ञापन
Kabhi Alvida Naa Kehna Complete 20 Years Starring Shah Rukh Khan Rani Mukherjee Preity zinta Abhishek Bachchan
फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्यों रानी नही थीं पहली पसंद? 
फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ में रानी मुखर्जी ने माया का किरदार बड़ी खूबसूरती से निभाया था। लेकिन इस रोल के लिए वह पहली पसंद नहीं थीं। यह रोल पहले करण जौहर ने काजोल को ऑफर किया था। लेकिन उस वक्त काजोल ‘फना’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। ऐसे में यह फिल्म आगे चलकर रानी मुखर्जी काे मिली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed