{"_id":"6a789bfafc968a9a030804a1","slug":"clickbait-content-is-not-cool-says-preity-zinta-on-viral-video-claiming-she-ignored-aamir-khan-2026-08-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Preity Zinta: 'आमिर के लिए बहुत सम्मान है', वायरल वीडियो पर प्रीति जिंटा ने दी सफाई; पैपराजी की लगा दी क्लास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Preity Zinta: 'आमिर के लिए बहुत सम्मान है', वायरल वीडियो पर प्रीति जिंटा ने दी सफाई; पैपराजी की लगा दी क्लास
Sun, 09 Aug 2026 08:57 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:57 PM IST
सार
Batwara 1947: प्रीति जिंटा का एक वीडियो कथित तौर पर गलत इरादे से फैलाया गया। इस पर अभिनेत्री ने अपनी राय रखी है और पैपराजी की क्लास लगाई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
प्रीति जिंटा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति जिंटा अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' में नजर आने वाली हैं। इससे पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे लेकर अभिनेत्री ने नाराजगी जताई है। वायरल वीडियो में लग रहा है कि वह फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान आमिर खान को नजरअंदाज कर रही हैं। अभिनेत्री ने अब साफ किया है कि उन्होंने जानबूझकर आमिर को नजरअंदाज नहीं किया था।
प्रीति जिंटा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति ने जताई नाराजगी
- पैपराजी अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में प्रीति अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलती और फोटोग्राफरों से पूछती दिख रही हैं कि उन्हें कहां जाना है।
- रास्ता पता चलने के बाद, वह वेन्यू की तरफ जाती हैं।
- आमिर अपनी वैनिटी वैन के पास खड़े दिख रहे हैं, लेकिन क्लिप में दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती।
- पैपराजी अकाउंट ने इस वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया, 'क्या प्रीति जिंटा ने आमिर खान को नजरअंदाज किया?'
- प्रीति ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और वीडियो को जिस तरह से पेश किया गया, उस पर नाराजगी जताई।
प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रीति ने जताई नाराजगी
प्रीति जिंटा ने कहा 'इस तरह का क्लिकबेट कंटेंट ठीक नहीं है। मैं आमिर से नहीं मिल पाई क्योंकि मुझे अंदर कुछ शॉट्स शूट करने की जल्दी थी। फिर 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। अगली बार, अगर आपका मकसद किसी तरह की नकारात्मकता फैलाना है, तो मुझसे रुक कर तस्वीरें खिंचवाने की उम्मीद ना करें! मेरे मन में आमिर के लिए बहुत प्यार और सम्मान है, इसलिए यह सब अच्छा नहीं लगता।'

लंबे समय बाद प्रीति ने की वापसी
प्रीति और आमिर अभी 'बंटवारा 1947' का प्रमोशन कर रहे हैं, जिसके लिए दोनों कलाकार साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस फिल्म से प्रीति आठ साल के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उनकी पिछली फिल्म जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, वह 2018 में आई 'भैयाजी सुपरहिट' थी।

- फोटो : इंस्टाग्राम@realpz
फिल्म की स्टारकास्ट
'बंटवारा 1947' में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कई कलाकार शामिल हैं।
आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई 'बंटवारा 1947' का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने किया है। इसका संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। यह 14 अगस्त, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी।